ठंडी हवा और मॉइस्चर के मौसम में कहवा सिर्फ टेस्टी ही नहीं, बल्कि हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। आइए जानें मानसून में कहवा पीने के क्या फायदे होते हैं।
इम्यूनिटी को स्ट्रांग करे
कहवा में मौजूद केसर, दालचीनी और इलायची से शरीर की इम्यून पावर बढ़ाने में मदद मिलती है। बारिश में वायरल और सर्दी-जुकाम से बचाव के लिए यह फायदेमंद है।
पाचन में मददगार
मानसून में अपच और गैस की दिक्कत होना आम होता है। कहवा चाय पीने से डाइजेस्टिव सिस्टम मजबूत बनकर पेट हल्का और स्वस्थ महसूस होता है।
शरीर को गर्माहट दे
बारिश के मौसम में ठंडा लगना व हाथ पैर ठंडे होना एक आम दिक्कत है। गर्म कहवा शरीर को अंदर से गर्म रखता है और एनर्जी देता है।
तनाव कम करे
कहवा की खुशबू और मसाले दिमाग को शांति देते हैं। मानसून में आलस बढ़ जाता है ऐसे में कहवा पीने से फ्रेश और एक्टिव फील होता है।
स्किन के लिए फायदेमंद
कहवा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखते हैं। मानसून में स्किन एलर्जी और डलनेस को कम करने के लिए कहवा फायदेमंद होती है।
वेट लॉस में मददगार
कहवा चाय मेटाबॉलिज्म को तेज करती है, जिससे फैट जल्दी बर्न होता है। मानसून में इसे पीने से वेट कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
गले और सर्दी-जुकाम में फायदेमंद
बारिश में गले की खराश और सर्दी होना आम दिक्कत है। कहवा की गर्माहट और मसाले गले को रिलैक्स करते हैं और बंद नाक को खोलने में मदद करते हैं।
आप भी मानसून में कहवा पिएं और खुद को हेल्दी रखें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com