कदंब के पत्तों से बनी चाय का सेवन करने के फायदे

By Anuj Tiwari
18 Sep 2023, 17:00 IST

कदंब के फल का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन इसके पत्तों से बनी चाय पीने से भी सेहत को जबरदस्त फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं कदंब के पत्तों से बनी चाय का नियमित सेवन करने से होने वाले कुछ फायदों के बारे में -

कदंब के पोषक तत्व

कैल्शियम

फॉस्फोरस

जिंक

प्रोटीन

आयरन

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाए

कदंब के पत्तों से बनी चाय पीना इम्यून सिस्टम के लिए काफी फायदेमंद होती है। इस चाय में विटामिन सी की मात्रा होती है, जिसे पीने से इम्यूनिटी बढ़ती है।

बूस्ट करता है मेटाबॉलिज्म

मेटाबॉलिज्म खराब होना कई समस्याओं का कारण बनता है। कदंब के पत्तों में मिलने वाले पोषक तत्व मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे शरीर स्वस्थ रहता है।

मोटापे से निजात

अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं तो इसके लिए कदंब के पत्तों से बनी चाय पी सकते हैं। इसमें मिलने वाले पोषक तत्व मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर वजन घटाते हैं।

इंफेक्शन से बचाए

कदंब के पत्तों में एंटीबैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक गुण आदि होते हैं, जो शरीर में इंफेक्शन होने के खतरे को कम करते हैं। इन पत्तों से बनी चाय को पीने से त्वचा पर होने वाला संक्रमण भी कम होता है।

पेट के लिए फायदेमंद

कदंब के पत्तों से बनी चाय पीने से पेट को भी काफी फायदे मिलते हैं। इसे पीने से डायरिया, अपच, पेट फलूने आदि जैसी समस्या कम होती है और पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है।

इस पत्ते की चाय पीने से ये सभी फायदे मिलते हैं। सेहत से जुड़ी अन्य तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com