गर्मियों में जामुन का शर्बत पीने के 6 फायदे

By Deepak Kumar
09 Jul 2025, 15:30 IST

गर्मियों में जामुन का शर्बत पीना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह शरीर को ठंडक देता है और पाचन से लेकर इम्यूनिटी तक पर असर डालता है। चलिए डाइटीशियन सुमन से जानते हैं इसके 6 जबरदस्त फायदे।

पाचन शक्ति बनाए मजबूत

जामुन का शर्बत गैस, अपच और बदहजमी जैसी समस्याओं को दूर करता है। इसे दिन में पीने से भूख खुलती है और खाना बेहतर तरीके से पचता है, जिससे पाचन तंत्र मजबूत रहता है।

आंखों की रोशनी बढ़ाए

जामुन में विटामिन A और C होता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद है। इसका शर्बत पीने से दृष्टि बेहतर होती है और आंखों से जुड़ी समस्याएं धीरे-धीरे कम हो सकती हैं।

इम्यूनिटी करे बूस्ट

जामुन का शर्बत पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसमें मौजूद विटामिन C मौसमी संक्रमण से बचाने में मदद करता है और शरीर को हेल्दी बनाए रखता है।

स्किन के लिए है लाभकारी

जामुन में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। इसका शर्बत पीने से स्किन ग्लो करती है और समय से पहले झुर्रियां आने की समस्या में भी राहत मिलती है।

ब्लड प्रेशर को रखे कंट्रोल में

जामुन में मौजूद पोटैशियम हाई बीपी को कंट्रोल करता है। इसका शर्बत दिल की सेहत के लिए अच्छा होता है और हार्ट स्ट्रोक व कोलेस्ट्रॉल के खतरे को भी कम करता है।

हार्ट को बनाए हेल्दी

जामुन का शर्बत ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करता है और हार्ट को हेल्दी रखता है। इसके सेवन से कार्डियोवेस्कुलर डिजीज का खतरा कम होता है और ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है।

जामुन शर्बत कैसे बनाएं?

जामुन को मसालों और पुदीना के साथ उबालें, गूदा निकालकर छान लें। इसमें आइस क्यूब मिलाएं और ठंडा-ठंडा परोसें। ये स्वादिष्ट शर्बत सेहत और स्वाद दोनों का बेस्ट कॉम्बिनेशन है।

हालांकि जामुन का शरबत फायदेमंद है, लेकिन किसी भी बीमारी या एलर्जी की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com