जलजीरा पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे

By Pooja Sinha
11 Aug 2023, 15:48 IST

गर्मियों में जलजीरा पीना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद हो सकता है। यह डिहाइड्रेशन से बचाने के साथ-साथ पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता है। आइए जानते हैं गर्मियों में जलजीरा पीने के कुछ फायदे।

पाचन तंत्र के लिए हेल्दी

गर्मियों में जलजीरा पीना पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है। इसे पीने से पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, अपच और पेट फूलना आदि से राहत मिलती है।

वजन घटाए

जलजीरा को आप वजन घटाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें कैलोरी का मात्रा काफी कम होती है, जो वजन कम करने में मददगार हो सकता है।

शरीर को हाइड्रेट रखे

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए आप जलजीरा पी सकते हैं। यह शरीर में पानी की मात्रा को बैलेंस रखने में मदद करता है।

लू से बचाए

गर्मियों में लू लगने से शरीर में अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं। ऐसे में इससे बचने के लिए आप जलजीरा पी सकते हैं। यह शरीर को रीहाइड्रेट कर लू में दिखने वाले लक्षणों को कम करने में मदद करता है।

पीरियड्स के दर्द में फायदेमंद

जलजीरा पीरियड्स में महिलाओं को होने वाले दर्द को कम करने में भी प्रभावी साबित हो सकता है। इसे पीने से क्रैंप के साथ-साथ पेट में होने वाले सामान्य दर्द से भी राहत मिलती है।

गर्मियों में जलजीरा पीने से सेहत को ये सभी फायदे मिलते हैं। सेहत से जुड़ी अन्य तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com