सोंठ का पानी पीने से सेहत को कई प्रकार के फायदे मिलते हैं। इसमें कई जरूरी औषधीय गुण मौजूद होते हैं। लेख में विस्तार से जानें सोने से पहले सोंठ का पानी पीने के फायदे-
कब्ज से आराम
सोने से पहले सोंठ का पानी पीने से पेट से जुड़ी तमाम दिक्कतों से निजात पाने में मदद मिलती है। यह मल त्याग की क्रिया को आसान बनाकर कब्ज की समस्या दूर करता है।
ग्लोइंग स्किन
रोज सोने से पहले सोंठ का पानी पीने से त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। इससे खून साफ होता है। यह विषाक्त पदार्थों को बाहर करके तेवचा को स्वस्थ रखता है।
सर्दी-जुकाम में आराम
बदलते मौसम में रोज सोने से पहले सोंठ का पानी जरूर पिएं। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सर्दी-जुकाम से आराम दिलाते हैं। यह छाती में जमा बलगम साफ करता है।
वेट लॉस करे
अपना बढ़ा हुआ वजन कम करने के लिए सोंठ का पानी पिएं। यह ड्रिंक शरीर में जमा एक्सट्रा फैट को घटाती है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सी़डेंट वेट लॉस करते हैं।
इम्यूनिटी बढ़ाए
रोज सोने से पहले सोंठ का पानी पीने से इम्यूनिटी बढ़ती है। यह एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है।
सावधानी
सोंठ की तासीर गर्म होती है। ऐसे में इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें। इसे ज्यादा लेने से नुकसान हो सकते हैं।
सोने से पहले सोंठ का पानी पीने से ये सभी फायदे मिलते हैं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com