गुड़ और जीरा दोनों ही कई जरूरी पोषक तत्वों और औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। अब तक आपने इनका सेवन अलग-अलग किया होगा। लेख में जानें गुड़-जीरे का पानी पीने के फायदे-
एनर्जी दे
शरीर को तुरंत एनर्जी प्रदान करने के लिए आप रोज 1 कप गुड़-जीरे का पानी पी सकते हैं। इससे शरीर की थकान और कमजोरी दूर होती है।
वेट लॉस करे
गुड़ मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है। वहीं, जीरे को फैट कटर भी कहा जाता है। गुड़ और जीरे का पानी पीन से आपको वेट लॉस करने में मदद मिलती है।
टॉक्सिंस निकाले
शरीर में जमा सभी विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में गुड़-जीरे का पानी मददगार हो सकता है। यह पेट में जमा कचरा बाहर कर देता है।
इम्यूनिटी बढ़ाए
शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाने के लिए रोजाना गुड़-जीरे का पानी पिएं। यह आयरन और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुणों से भरपूर होता है।
पीरियड्स मे फायदेमंद
पीरियड्स के दौरान महिलाओं को पेट दर्द, ऐंठन और कब्ज जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इससे राहत पाने के लिए आपको गुड़-जीरे का पानी पीना चाहिए। इससे दर्द से आराम मिलता है।
सावधानी
गुड़-जीरे का पानी पीना काफी फायदेमंद होता है। लेकिन, डायबिटीज में इसका सेवन करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
गुड़-जीरे का पानी पीने से सेहत को ये सभी फायदे मिलते हैं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com