सहजन को मोरिंगा भी कहा जाता है। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें ढेर सारे पोषक तत्व होते हैं। यह शरीर के लिए एक सुपरफूड की तरह काम करता है।
सहजन के फायदे
सहजन का सेवन करी, दाल, सांभर, परांठा और सूप के तौर पर किया जाता है। इसके अलावा, बहुत से लोग सहजन की चाय पीना भी पसंद करते हैं। यह भी सेहत के लिए बेहद लाभकारी होती है।
पोषक तत्वों से भरपूर
सहजन में कैल्शियम, आयरन, विटामिन-ए, सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को ताकत प्रदान करने के साथ-साथ कई बीमारियों से बचाव करते हैं।
दिल के लिए फायदेमंद
सहजन की पत्तियों को उबालकर पीने से सेहत कई फायदे होते हैं। यह दिल की सेहत को बेहतर बनाने में मदद करता है। साथ ही, कोलेस्ट्रॉल भी कम किया जा सकता है।
ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
सहजन के पत्तों का पानी ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को फायदा होता है। इसके सेवन से मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। यह तनाव और चिंता को कम करता है।
क्रॉनिक रोगों से बचाव
सहजन के पत्तों में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं, जिससे कैंसर, हृदय, लिवर और डायबिटीज के जोखिम को कम किया जा सकता है।
सूजन से राहत
पानी में उबाले हुए सहजन के पत्ते शरीर को जरूरी पोषण प्रदान करते हैं। साथ ही, सूजन को कम करने में मदद करते हैं। यह न सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि कई बीमारियों से बचाव भी करता है।
कैसे करें सेवन?
सहजन के पत्तों का पानी पीने के लिए 10-12 पत्तियां पानी में उबाल लें। फिर इसे सुबह खाली पेट पिएं। इसमें शहद और नींबू का रस डालकर भी इसका स्वाद बढ़ाया जा सकता है।
सेहत के लिए फायदेमंद
इसका सेवन किसी भी रूप में करें, यह आपकी सेहत को बेहतरीन बनाए रखता है। इसे नियमित रूप से अपनी डाइट में शामिल करके आप सेहतमंद और एक्टिव रह सकते हैं।
यह हड्डियों को मजबूत करता है। इसके अलावा, पाचन तंत्र और इम्यून सिस्टम को भी सुधारता है। इससे त्वचा पर निखार बढ़ता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com