बांस की बोतल में पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। बांस में मौजूद पौष्टिक तत्व बीमारियों को ठीक करती है। इससे मिलने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानिए लेख में -
पोषक तत्वों से भरपूर
बांस में आयरन, जिंक, प्रोटीन, मैग्नीज, कॉपर, विटामिन बी-6 और विटामिन बी-2 पाया जाता है, जो पेट और त्वचा से जुड़ी परेशानियों को दूर करता है।
बालों के लिए फायदेमंद
बांस में सिलिका की मात्रा अधिक होती है, जो बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही, बांस की बोतल में पानी पीने बालों की ग्रोथ तेजी से बढ़ती है।
पेट के लिए फायदेमंद
बांस की बोतल में पानी पीना पेट के लिए फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर होता है, जो डाइजेशन सिस्टम को बेहतर करता है। साथ ही, इसके पानी को पीने से कब्ज और गैस की समस्या दूर होती है।
हड्डियों को मजबूत बनाए
त्वचा के साथ ही बांस की बोतल में पानी पीना हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है। बांस में मौजूद पौष्टिक तत्व हड्डियों की कमजोरी को दूर करते हैं। साथ ही, इसे पीने से हड्डियों का विकास बेहतर तरीके से होता है।
कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है
बांस की बोतल में पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। साथ ही, यह शरीर में इंसुलिन की मात्रा को नहीं बढ़ने देता है।
इम्यूनिटी मजबूत होती है
बांस की बोतल में पानी पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसमें फ्लेवेनॉइड पाया जाता है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है।
सावधानियां
अगर आप किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है, तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
बांस की बोतल में पानी पीने से शरीर को ये सभी लाभ मिलते हैं। सेहत से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com