सेब का सिरका शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाता है। अगर इसका सेवन सोने से पहले किया जाए तो यह शरीर को 6 बड़े फायदे देता है। आइए डायटीशियन गरिमा गोयल से जानते हैं उन्हीं फायदों के बारे में।
बैक्टीरिया से लड़ने में मददगार
सेब के सिरके में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं जो पेट में हानिकारक बैक्टीरिया को पनपने से रोकते हैं और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते हैं।
सांस की बदबू से राहत
रात में इसका सेवन मुंह के बैक्टीरिया को कम करता है जिससे सांस की बदबू में राहत मिलती है। यह ओरल हाइजीन के लिए भी अच्छा उपाय है।
त्वचा एलर्जी से सुरक्षा
पेट और आंत की सफाई के कारण सेब का सिरका त्वचा पर एलर्जी या इंफेक्शन के खतरे को भी कम करता है। इससे त्वचा साफ और हेल्दी रहती है।
ब्लड शुगर कंट्रोल में सहायक
रात में सिरका पीने से इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ती है। यह ब्लड शुगर के लेवल को संतुलित करने में मदद करता है, खासकर डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है।
वजन घटाने में मददगार
यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। इससे वजन कंट्रोल रहता है और मोटापा कम करने में मदद मिलती है।
अपच व गैस से राहत
सोने से पहले इसका सेवन गैस, ब्लोटिंग, अपच और एसिड रिफ्लक्स की समस्या को कम करता है। यह पेट को शांत करने में मदद करता है।
कैसे करें सेवन?
रात को सोने से पहले 15-20 ml सेब का सिरका लें और उसमें 2-3 चम्मच पानी मिलाकर पिएं। खाली पेट नहीं लें और सीधा सेवन न करें।
सेब का सिरका कभी भी बिना पानी मिलाए नहीं पीना चाहिए। यह गले और पेट को नुकसान पहुंचा सकता है। हमेशा पतला कर के ही सेवन करें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com