अंजीर का सेवन करने के फायदों के बारे में तो आप सभी जानते हैं। हमारी आज की इस स्टोरी में विस्तार से जानें रोज अंजीर का पानी पीने के फायदे-
अंजीर के पानी के गुण
अंजीर का पानी कॉपर, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट के गुणों से भरपूर होता है।
ऑक्सीडेटिव तनाव घटाए
रोज अंजीर का पानी पीने से आपको ऑक्सीडेटिव तनाव से राहत पाने में मदद मिलती है। इसके पॉलीफेनॉल्स के गुण फ्री रेडिकल्स से बचाव करता है।
पेट के लिए
10 दिन तक रोज अंजीर का पानी पीने से आपको पेट को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। इसमें पाए जाने वाले फाइबर के गुण कब्ज और अपच से राहत दिलाते हैं।
मजबूत हड्डियां
रोजाना अंजीर का पानी पीने से आपको बोन हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। यह कैल्शियम से भरपूर होता है, जो हड्डियां मजबूत बनाते हैं।
वेट लॉस करे
बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए आपको रोजाना अंजीर का पानी पीना चाहिए। इसके फाइबर के गुण पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं। इस तरह आप ओवरईटिंग से बचते हैं।
बीपी कंट्रोल करे
बीपी के पेशेंट्स के लिए अंजीर का पानी पीना फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद पोटैशियम और मैग्नीशियम बीपी कंट्रोल करने में लाभकारी होते हैं।
10 दिन तक रोज अंजीर का पानी से ये सभी लाभ मिलते हैं। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com