रोजाना सुबह आंवला शॉट पीने के 5 फायदे

By Harsha Singh
27 Oct 2024, 07:00 IST

आंवला सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें ढेरों पोषक-तत्व पाए जाते हैं। आंवले की ही तरह इसका जूस भी शरीर के लिए अच्छा होता है। आइए रोजाना सुबह आंवला शॉट पीने के फायदे जानते हैं-

पोषक-तत्वों से भरपूर

रोजाना सुबह आंवला शॉट पीने से शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। इसमें विटामिन-सी, एंटी-ऑक्सीडेंट, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, फ्लैवोनोइड्स और ऐन्थो साइनिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। आइए आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर राहुल चतुर्वेदी से आंवला शॉट पीने के फायदे जानते हैं-

इम्यूनिटी होगी बूस्ट

सुबह खाली पेट आंवले के शॉट्स पीने से इम्यून सिस्टम को मजबूती मिल सकती है। इसमें विटामिन-सी होता है, जो आपको मौसमी बीमारियों और कई समस्याओं से बचा सकता है।

पाचन-तंत्र को फायदा

आंवले के जूस में प्रचुर मात्रा के अंदर फाइबर पाया जाता है। यह पाचन तंत्र को ठीक कर पेट की समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। इस जूस का सेवन करने से कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है।

हड्डियां होंगी मजबूत

आंवले में कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं और जोड़ों में दर्द की समस्या से बचा जा सकता है। साथ ही, आंवले में पोटैशियम होता है, जो मसल्स को मजबूती देती है।

स्किन के लिए है अच्छा

सुबह खाली पेट आंवले का जूस पीने से स्किन और बालों दोनों को फायदा होता है।  इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट स्किन के दाग-धब्बे मिटाने में मदद करते हैं। इस जूस में विटामिन-सी पाया जाता है, जो फ्री रेडिकल्स से बचाता है।

डायबिटीज होगी कंट्रोल

आंवले के जूस में क्रोमियम पाया जाता है। इससे ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा, यह ब्लड प्रेशर को भी कम करता है।

आंवले के शॉट्स शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com