गर्मियों के मौसम में लोग तरह-तरह के शेक पीना पसंद करते हैं। जिनमें मैंगो, बनाना, बादाम शेक आदि शामिल हैं। इनके सेवन से शरीर को ठंडक मिलती है। लेख में जानें गर्मियों में बादाम शेक पीने के फायदे-
बादाम के पोषक तत्व-
बादाम में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन ई, पोटैशियम, राइबोफ्लेविन, मैग्नीशियम, नियासिन व फाइबर के गुण प्रचुर मात्रा में होते हैं।
स्वस्थ त्वचा के लिए
बादाम शेक पीने से स्किन को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। इसमें विटामिन ई जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं।
एनर्जी दे
शरीर को इंस्टेंट एनर्जी के लिए आप बादाम शेक का सेवन कर सकते हैं। इसमें कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो थकान दूर करते हैं।
बोन हेल्थ के लिए
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए व उनसे जुड़े रोगों को दूर करने के लिए बादाम शेक पिएं। इसमें पाए जाने वाले कैल्शियम के गुण बोन हेल्थ के लिए बेहद लाभकारी होते हैं।
वजन घटाए
प्रोटीन और फाइबर के गुणों से भरपूर बादाम शेक का सेवन करने से आपको वजन घटाने में मदद मिलती है। इसे पीने से पेट भरा-भरा महसूस होता है और आप ओवरईटिंग से बचते हैं।
इम्यूनिटी बढ़ाए
शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता को सजबूत बनाने के लिए आपको बादाम शेक पीना चाहिए। यह कई जरूरी विटामिन और मिनरल का बेहतरीन सोर्स होता है।
क्या रोज बादाम शेक पी सकते हैं?
बादाम की तासीर गर्म होती है। ऐसे में अगर आप रोज बादाम शेक पीते हैं, तो इसकी मात्रा का खास ध्यान रखें। 1 छोटे कप से अधिक बादाम शेक न पिएं।
गर्मियों में आपको बादाम शेक पीने से ये लाभ मिलते हैं। लेकिन, डायबिटीज पेशेंट इसका सेवन एक्सपर्ट की सलाह पर करें। सेहत से जुड़ी जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com