रोज 1 गिलास बादाम वाला दूध पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। बादाम में मौजूद पोषक तत्व शरीर की कई परेशानियों को ठीक करने में मदद करते हैं। इससे मिलने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानिए लेख में -
एक्सपर्ट की राय
डायटिशियन सुगीता मुटरेजा के अनुसार, 'बादाम में विटामिन-ई, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम और नियासिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखते हैं।'
हड्डियों को मजबूत करें
रोज बादाम में दूध मिलाकर पीने से हड्डियों को मजबूती मिलती है। साथ ही, यह अर्थराइटिस की समस्या को दूर करने में मदद करता है।
स्किन के लिए फायदेमंद
दूध में बादाम मिलाकर पीने से त्वचा से जुड़ी परेशानियां दूर होती है। साथ ही, यह एक्ने और मुंहासों की समस्या को दूर करता है।
इम्यूनिटी मजबूत करें
बादाम और दूध का सेवन इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करता है। इसका सेवन करने से आप लंबे समय तक बीमार नहीं पड़ते हैं।
कमजोरी दूर करें
दूध में बादाम मिलाकर पीने से शरीर की कमजोरी दूर होती है। साथ ही, इसे पीने से आप पूरा दिन एनर्जी महसूस करते हैं।
वजन बढ़ाएं
दूध में बादाम मिलाकर पीने से वजन बढ़ाने में मदद मिलती है। ऐसे में दुबले-पतले लोग इसका सेवन जरूर करें।
रोज 1 गिलास बादाम को दूध में मिलाकर पीने से शरीर को ये सभी लाभ मिलते हैं। सेहत से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com