रोज 1 कप तुलसी का काढ़ा पीने के फायदे

By Shilpy Arya
27 Feb 2025, 12:00 IST

तुलसी का काढ़ा पीने से आपको स्वस्थ और सेहतमंद रहने में मदद मिलेगी। लेख में जानें रोज 1 कप तुलसी का काढ़ा पीने के फायदे-

पाचन ठीक करे

पाचन से जुड़ी कई दिक्कतों से निजात पाने के लिए आप रोज 1 कप तुलसी का काढ़ा पी सकते हैं। इससे कब्ज और अपच की दिक्कत दूर होगी।

इम्यूनिटी बढ़ाए

शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाने में तुलसी का काढ़ा लाभकारी हो सकता है। यह एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है।

एनर्जी दे

शरीर को एनर्जी प्रदान करने के लिए रोज 1 कप तुलसी का काढ़ा पिएं। यह आपकी बॉडी को इंस्टेंट एनर्जी प्रदान करता है।

हेल्दी स्किन

त्वचा को स्वस्थ और जवां बनाए रखने के लिए तुलसी के काढ़े ता सेवन करें। यह बॉडी से विषाक्त पदार्थ निकालता है।

टॉक्सिंस निकाले

तुलसी का काढ़ा पीने से आपको बॉडी से सभी टॉक्सिंस रिमूव करने में मदद मिलती है। इसका सुबह सेवन करने से पेट भी अच्छे से साफ करें।

सूजन घटाए

शरीर की अंदरूनी सूजन कम करने के लिए रोज तुलसी का काढ़ा पिएं। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-फंगल गुण बेहद फायदेमंद होते हैं।

रोज 1 कप तुलसी का काढ़ा पीने से आपको ये सभी फायदे मिलेंगे। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com