गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडक और ताजगी देने वाली चीजों की जरूरत होती है। ऐसे में दही और मिश्री का सेवन एक बेहतरीन घरेलू उपाय माना जाता है। आइए डॉ. नितिका कोहली से जानते हैं कि दही में मिश्री डालकर खाने से क्या होता है।
एनर्जी बूस्टर का काम करता है
दही और मिश्री का मिश्रण तुरंत एनर्जी देता है। यह शरीर को थकान से बचाता है और काम करने की क्षमता को बढ़ाता है, खासकर गर्मियों में दोपहर के समय।
पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है
दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स और मिश्री की मिठास मिलकर पाचन क्रिया को सुधारते हैं। यह पेट की गैस, अपच और एसिडिटी से राहत दिलाने में मदद करता है।
स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाता है
इस मिश्रण का सेवन त्वचा को अंदर से नमी और पोषण देता है। यह स्किन में ग्लो लाने के साथ गर्मी में होने वाले फोड़े-फुंसियों से भी बचाता है।
गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाता है
दही और मिश्री शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। यह शरीर में पानी की कमी को दूर करता है और इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस को बनाए रखने में सहायक होता है।
इम्यूनिटी को करता है मजबूत
दही में गुड बैक्टीरिया और मिश्री में मिनरल्स होते हैं, जो मिलकर इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। यह गर्मी में बार-बार बीमार पड़ने से बचाते हैं।
मूड को रिफ्रेश करता है
मिश्री की मिठास और दही की ठंडक दिमाग को ठंडा रखती है। इससे मूड फ्रेश रहता है और गर्मी की चिड़चिड़ाहट या थकान में आराम मिलता है।
हड्डियों और दांतों के लिए फायदेमंद
दही में मौजूद कैल्शियम और मिश्री के साथ इसका सेवन हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है। यह बढ़ते बच्चों और बुजुर्गों दोनों के लिए लाभकारी है।
अब से आप भी सेहतमंद रहने के लिए गर्मियों में दही में मिश्री डालकर जरूर खाएं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com