सुबह खाली पेट बेल पत्र चबाने से मिलेंगे 5 फायदे

By Himadri Singh Hada
02 Feb 2025, 08:00 IST

बेलपत्र का भारत में बहुत महत्व है, जिसे पूजा-पाठ के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह पूजा-पाठ के अलावा स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है।

एक्सपर्ट की राय

आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा बताती हैं कि खाली पेट बेलपत्र खाने से शरीर इसके पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित कर लेता है।

पोषक तत्वों से भरपूर

बेलपत्र में विटामिन-ए, सी, बी1 और बी6 के साथ-साथ कैल्शियम और फाइबर जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं। ये सभी तत्व शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।

सुबह खाली पेट खाना

अगर आप रोज सुबह खाली पेट बेलपत्र खाते हैं, तो यह आपके शरीर को अधिक लाभ पहुंचाता है। खाली पेट सेवन करने से शरीर बेलपत्र के पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित कर पाता है, जिससे स्वास्थ्य में और ज्यादा सुधार होता है।

सर्दी-खांसी से राहत

बेलपत्र में विटामिन- सी भरपूर मात्रा में होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। यह सर्दी-खांसी जैसी मौसमी बीमारियों से बचाव करता है। यह शरीर को संक्रमण से लड़ने में भी मदद करता है।

पेट के लिए फायदेमंद

पेट की समस्याओं के लिए बेलपत्र बहुत कारगर होता है। यह गैस, एसिडिटी, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है, साथ ही पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है।

बवासीर में फायदा

अगर आपको बवासीर की समस्या है, तो सुबह खाली पेट बेलपत्र का सेवन फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि यह पेट को ठंडक और राहत प्रदान करता है।

हार्ट हेल्थ में सुधार

बेलपत्र में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो दिल की सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। यह हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

ब्लड शुगर रहता है कंट्रोल

डायबिटीज रोगियों के लिए इसका सेवन फायदेमंद साबित होता है। यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करता है और शरीर में शुगर को स्थिर बनाए रखने में मदद करता है।

आप इसे काढ़े के रूप में, सीधे चबा कर या शहद के साथ खा सकते हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com