सेब और संतरे का मिक्स जूस के फायदे

By Shilpy Arya
12 Feb 2025, 19:45 IST

सेब और संतरे, दोनों ही कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। आप फल के अलावा फलों का जूस भी पी सकते हैं। लेख में जानें सेब और संतरे का मिक्स जूस पीने के फायदे-

इम्यूनिटी बढ़ाए

सेब और संतरे का मिक्स जूस पीने से शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता मजबूत होती है। इसके विटामिन सी के गुण इम्यूनिटी बढ़ाते हैं।

पानी की कमी पूरी करे

शरीर में होने वाली पानी की कमी को दूर करने के लिए आप सेब और संतरे का मिक्स जूस पी सकते हैं। यह बॉडब को हाइड्रेट रखता है।

हेल्दी स्किन

स्वस्थ और जवां त्वचा के लिए आपके लिए सेब और संतरे का जूस पीना फायदेमंद हो सकता है। यह विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है।

खून की कमी दूर करे

बॉडा में हीमोग्लोबिन लेवल को बढ़ाने के लिए सेब और संतरे का जूस पिएं। इसके विटामिन ए, सी और आयरन के गुण बेहद लाभकारी होते हैं।

वेट लॉस करे

वजन कम करने के लिए रोजाना सेब और संतरे का जूस पिएं। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो फैट घटाती है।

सावधानी

अगर आप किसी गंभीर रोग से पीड़ित हैं या दवाइयां ले रहे हैं, तो आपको सेब और संतरे का जूस पीने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए।

सेब और संतरे का मिक्स जूस पीने से आपको ये सभी फायदे मिलेंगे। खानपान से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com