Sexual Health के लिए मोरिंगा के 5 फायदे

By Himadri Singh Hada
30 Apr 2025, 18:30 IST

मोरिंगा की पत्तियां शरीर में ताकत बढ़ाने के साथ-साथ सेक्स ड्राइव को नेचुरल तरीके से बेहतर बनाती हैं और यौन इच्छा में सुधार करती हैं।

एक्सपर्ट की राय

न्यूट्रिशनिस्ट विनीत के अनुसार सहजन की पत्तियो में क्लोरोजेनिक एसिड होता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जिससे यह शरीर में ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं।

मोरिंगा की पत्तियां

मोरिंगा की पत्तियों का नियमित सेवन शरीर की थकान और कमजोरी को दूर करता है, जिससे सेक्स के दौरान एनर्जी बनी रहती है।

यौन स्वास्थ्य बेहतर होना

मोरिंगा में पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट्स तनाव और ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं, जिससे यौन स्वास्थ्य बेहतर होता है।

स्पर्म काउंट बढ़ना

मोरिंगा का सेवन पुरुषों के स्पर्म काउंट को बढ़ाने और उनकी क्वालिटी में सुधार करने में मददगार माना जाता है।

टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ना

मोरिंगा का सेवन का सेवन करने से पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन नैचुरल तरीके से बढ़ता है, जिससे यौन क्षमता में सुधार होता है।

ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होना

मोरिंगा का सेवन ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, जिससे यौन अंगों तक सही मात्रा में ब्लड पहुंचता है और इरेक्शन बेहतर होता है।

शीघ्रपतन की समस्या होगी कम

शीघ्रपतन (Premature Ejaculation) की समस्या वाले पुरुष मोरिंगा का सेवन करके इस परेशानी को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं।

सेक्स के दौरान एक्टिव रहना

मोरिंगा सेक्स के दौरान लंबे समय तक एक्टिव रहने में मदद करता है, जिससे पार्टनर के साथ संतुष्टि का अनुभव बढ़ता है।

मोरिंगा का सेवन महिलाएं भी कर सकती हैं। यह हॉर्मोन बैलेंस और यौन स्वास्थ्य को सुधारने में उनकी भी मदद करता है। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com