घोंघा सिर्फ एक जीव नहीं, बल्कि पोषण से भरपूर भोजन भी है। यह प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं। आइए डायटीशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं इसे खाने के फायदे।
इम्यूनिटी बढ़ाए
घोंघा में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं। यह शरीर को इंफेक्शन से बचाने और तेजी से ठीक होने में मदद करता है।
त्वचा को बनाए जवान
घोंघा में Hyaluronic Acid और एंटी-एजिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, जो त्वचा को मॉइस्चराइज करती हैं और झुर्रियों से बचाती हैं, जिससे त्वचा जवां बनी रहती है।
हड्डियों को बनाए मजबूत
इसमें ज्यादा मात्रा में कैल्शियम और मैग्नीशियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत करने और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं को रोकने में मदद करता है।
दिमागी सेहत के लिए घोंघा
घोंघा में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो मानसिक विकास को बढ़ावा देता है। यह याददाश्त तेज करने और तनाव व डिप्रेशन को कम करने में मदद करता है।
कैंसर से बचाव में सहायक
इसमें मौजूद ग्लाइकोप्रोटीन और सेलेनियम एंटी-कैंसर गुणों से भरपूर होते हैं, जो प्रोस्टेट और अन्य प्रकार के कैंसर से लड़ने में मददगार साबित होते हैं।
फर्टिलिटी बढ़ाने में मददगार
घोंघा में भरपूर मात्रा में जिंक पाया जाता है, जो पुरुषों और महिलाओं दोनों की फर्टिलिटी बढ़ाने में सहायक होता है और स्पर्म काउंट को बढ़ाता है।
घोंघा खाने के नुकसान
अगर सही तरह से नहीं पकाया गया तो यह इंफेक्शन, बुखार और सिरदर्द का कारण बन सकता है। इसलिए इसे हमेशा अच्छी तरह साफ और पकाकर ही खाएं।
घोंघा पोषण से भरपूर सुपरफूड है, लेकिन इसे खाने से पहले पूरी जानकारी जरूरी है। संतुलित मात्रा में सेवन करने से यह कई सेहतमंद फायदे पहुंचा सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com