बादाम खाना आपकी सेहत के लिए बहुत गुणकारी होता है। अक्सर लोग इन्हें सूखा, रोस्ट करके या भिगोकर खाते हैं। आप इसकी चाय भी पी सकते हैं। लेख में बनाने का तरीका व फायदे-
बादाम की चाय कैसे बनाएं?
बादाम की चाय को बनाने के लिए सबसे पहले रात को सोने से पहले बादाम को भिगो दें। सुबह इनका पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को चाय की पत्ती के साथ पानी में उबालें। 3 से 4 मिनट के बाद गैस बंद करें और हल्का ठंडा होने के बाद बादाम की चाय पिएं।
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करे
बादाम की चाय का सेवन करने से बॉडी में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा घटती है। यह गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देता है।
वेट लॉस करे
मोटापा कम करने के लिए अपनी डाइट में बादाम की चाय को एड करें। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर में जमा चर्बी को घटाते हैं।
खून की कमी दूर करे
बादाम की चाय पीने से आयरन के गुण मिलते हैं। यह हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मदद करता है।
झुर्रियां घटाए
बादाम की चाय का सेवन करने से आपको चेहरे की झाइयों और झुर्रियों से निजात मिलेगी। यह विटामिन ई और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होती है।
टॉक्सिंस निकाले
शरीर में जमा सभी विषाक्त पदार्थों को बाहर करने के लिए आप बादाम की चाय पिएं। इससे पेट अच्छे से साफ होता है।
बादाम की चाय का सेवन करने से आपको ये सभी फायदे मिलेंगे। सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com