आजकल बहुत से लोग रात के खाने में हल्का खाना पसंद करते हैं। कुछ लोग तो फल खाकर सो जाते हैं, ताकि उनका वजन कम हो सके, लेकिन क्या यह आदत सही है? आज की स्टोरी में न्यूट्रिशनिस्ट जूही कपूर से जानेंगे इस सवाल का जवाब।
क्या सिर्फ फल खाना सही है?
फल हेल्दी होते हैं, लेकिन क्या रात के खाने में सिर्फ फल खाना सही है? न्यूट्रिशन एक्सपर्ट जूही कपूर के अनुसार, यह आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं हो सकता है।
पोषण की कमी हो सकती है
फलों में फाइबर, विटामिन और मिनरल होते हैं, लेकिन इनमें प्रोटीन, फैट और कार्बोहाइड्रेट की कमी होती है, जो हमारे शरीर को सही से काम करने के लिए जरूरी होते हैं।
मसल्स और जोड़ों पर असर पड़ेगा
प्रोटीन की कमी से मसल्स कमजोर हो सकते हैं। इसके अलावा, हेल्दी फैट की कमी से जोड़ों पर असर पड़ सकता है और हार्मोनल बैलेंस भी बिगड़ सकता है।
शरीर का बैलेंस बिगड़ता है
रात के खाने में सिर्फ फल खाने से शरीर को जरूरी पोषण नहीं मिलता। इससे शरीर का संतुलन बिगड़ सकता है और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
रात के खाने में क्या खाना चाहिए?
रात के खाने में आपको ऐसा खाना चाहिए, जिसमें सभी जरूरी पोषक तत्व हों। कुछ अच्छे विकल्प हैं: खिचड़ी, दाल-चावल, रोटी-सब्जी, अंडे की करी।
संतुलित आहार जरूरी है
रात के खाने में संतुलित आहार लेना चाहिए, जिसमें प्रोटीन, फैट, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर हो। यह आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखता है।
हल्का खाना बेहतर ऑप्शन है
अगर आप हल्का खाना चाहते हैं, तो आप खिचड़ी, दलिया, बाजरे का डोसा, या सूप जैसे हल्के लेकिन पौष्टिक विकल्प चुन सकते हैं।
रात के खाने में सिर्फ फल खाना आपकी सेहत के लिए सही नहीं है। संतुलित आहार लें और स्वस्थ रहें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com