बनाना शेक पीने के फायदे

By Shrishti Chaubey
25 May 2023, 14:14 IST

केले और दूध से बने शेक में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। वहीं, बनाना शेक न केवल टेस्टी होता है बल्कि ये हेल्दी भी है। इसलिए बनाना शेक पीने से आपकी बॉडी को कई फायदे मिलेंगे।

बढ़ाएं वजन

अगर आप दुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो बनाना शेक में पीनट बटर मिलाकर पिएं। केले से बने शेक में कैलोरी ज्यादा पायी जाती है, जो बॉडी के वेट को बढ़ा सकती है।

इम्यूनिटी बूस्ट करें

विटामिन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर बनाना शेक सेहत के लिए फायदेमंद होता है। वहीं, केले का शेक बनाकर पीने से आप अपनी इम्यूनिटी भी बढ़ा सकते हैं। इसलिए केले का शेक पिएं।

एनर्जेटिक रहें

आलास और सुस्ती से छुटकारा पाने के लिए बनाना शेक का सेवन करें। पोषक तत्वों से भरपूर केले का शेक आपकी बॉडी की एनर्जी बढ़ाकर आपको दिनभर एनर्जेटिक रख सकता है।

बेहतर नींद पाएं

अगर आप नींद न आने की समस्या से परेशान हैं तो डाइट में बनाना शेक शामिल करें। केले में मौजूद ट्रिप्टोफैन नींद न आने की समस्या को दूर कर सकता है। वहीं, इससे मूड भी अच्छा होगा।

ब्लड प्रेशर में

ब्लड प्रेशर हाई होने पर बनाना शेक का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। केले के शेक में पोटैशियम पाया जाता है, जो बॉडी में ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में मदद करता है।

बनाना शेक पोषक तत्व

विटामिन B6

विटामिन A

विटामिन B

मैगनिशियम

पोटैशियम

कैल्शियम

आयरन

बनाना शेक पीने से आपकी हेल्थ को कई फायदे मिल सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com