पोषक तत्वों से भरपूर केले का सेवन करना सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। इस स्टोरी में जानें पुरुषों के लिए केला खाने के फायदे-
केले के पोषक तत्व
केले में फाइबर, फोलेट, विटामिन ए, सी व बी 6, पोटैशियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन व कार्बोहाइड्रेट के गुण प्रचुर मात्रा में होते हैं।
फर्टिलिटी बढ़ाए
पुरुषों में फर्टिलिटी से जुड़ी दिक्कत को दूर करने में केला खाना फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद ब्रोमेलैन एंजाइम ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है और कामेच्छा को बढ़ावा देता है।
वेट गेन
अगर आप अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो आप केले का सेवन कर सकते हैं। इसमें कैलोरी अधिक होती है, जो वेट गेन में मदद करती है।
टेस्टोस्टेरोन बढ़ाए
केले का सेवन करने से टेस्टोस्टेरोन को बढ़ावा मिलता है। इसमें मौजूद पोटैशियम के गुण बेहद गुणकारी होते हैं।
मजबूत हड्डियों के लिए
हड्डियों को मजबूती देने के लिए आप केले को डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह कैल्शियम का अच्छा सोर्स होता है। इसके सेवन से हड्डियों से जुड़े रोगों से आपका बचाव होता है।
कब्ज दूर करे
केले में फाइबर मौजूद होता है, जो पेट से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने में लाभकारी होता है। यह कब्ज व अपच जैसी दिक्कतों से आराम दिलाता है।
कैसे खाएं केला?
केले का सेवन सीधे तौर पर किया जा सकता है। लेकिन, इसे दूध के साथ खाना अधिक गुणकारी होता है। आप चाहें तो, बनाना शेक या स्मूदी भी ले सकते हैं।
केला खाने से पुरुषों को ये सभी लाभ मिलते हैं। सेहत से जुड़ी जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com