बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए उन्हें पोषक तत्वों से भरपूर आहार खिलाना चाहिए। आज जानिए आप किन हेल्दी चीजों को अपने बच्चों के डाइट चार्ट का हिस्सा बना सकते हैं-
मटर
यह विटामिन, मैंगनीज, फाइबर व प्रोटीन से भरपूर होते हैं। इनका सेवन बच्चों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आप इसकी तरह-तरह की डिशेज बनाकर बच्चों को खिला सकते हैं।
दलिया
6 महीने के बच्चे को ठोस आहार के रूप में आप चावल का दलिया खिला सकते हैं। यह आसानी से पचता है और तुरंत एनर्जी भी देता है। इससे उनका पाचन ठीक रहता है।
पालक
इसमें प्रोटीन और अमीनो एसिड के साथ 90 प्रतिशत पानी होता है। यह मांसपेशियों को मजबूती देती है और साथ में शरीर में पानी की कमी भी नहीं होने देती। इससे स्किन भी ग्लोइंग बनती है।
डेयरी प्रोडक्ट
कैल्शियम, मिनरल और विटामिन से भरपूर दूध से भरपूर चीजों अपने बच्चों को जरूर खिलाएं। इसमें उनकी हड्डियों को मजबूती देने वाले पोषक तत्व होते हैं।
फल
यह पोटेशियम, आयरन, विटामिन सी, पॉलीफेनोल, एंटीऑक्सीडेंट व फाइबर के गुणों से भरपूर होते हैं। बच्चों की डाइट में केला, सेब, आम, अमरूद, पपीता व लीची आदि को जोड़ें।
सब्जियां
एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम और मैग्नीशियम के अलावा विटामिन और खनिज से भरपूर सब्जियों का सेवन कराने से बच्चों में मोटापे का खतरा नहीं होता क्योंकि इनमें फैट नहीं होता।
प्रोटीन
बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए उन्हें प्रोटीन से भरपूर दालों का सेवन कराएं। इससे वे एनर्जेटिक रहते हैं।
खिचड़ी
आप अपने बच्चे को सप्ताह में कम से कम एक दिन खिचड़ी का सेवन भी करा सकते हैं। यह पचाने में आसान होती है जिससे उनका डाइजेशन ठीक रहता है। khichadi
बच्चों की डाइट में आप इन चीजों को जोड़ सकते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर इन चीजों का सेवन करने से बच्चे हेल्दी रहेंगे। बच्चों की सेहत से जुड़ी ऐसी ही तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com