खानपान का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ता है। जिसके कारण लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं होती हैं। ऐसे में खुद को फिट और हेल्दी रखने के लिए रात के समय कुछ सब्जियों के सेवन से बचना चाहिए। आइए एक्सपर्ट में जानें -
एक्सपर्ट की राय
आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी के अनुसार, रात के समय कुछ सब्जियों को खाने से बचना चाहिए। इनके कारण लोगों को ब्लोटिंग, गैस, पेट में जकड़न और मरोड़ की समस्या हो सकती है।
ब्रोकली न खाएं
रात के समय ब्रोकली को खाने से बचें। ब्रोकली में रेफिनोज होता है। इसे रात को खाने से पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है। जिसके कारण लोगों को ब्लोटिंग और अपच जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
गोभी न खाएं
गोभी में रेफिनोज के साथ फाइबर का मात्रा अधिक होती है। ऐसे में रात को इसका सेवन करने से नींद से जुड़ी समस्याएं और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।
शकंरद न खाएं
शकंरद स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसमें हाई कार्ब्स और फाइबर होते हैं। ऐसे में रात को इसे खाने से ब्लोटिंग और गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं। रात को इसे खाने से बचें।
मटर न खाएं
मटर स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसमें अधिक मात्रा में फाइबर और फ्रुक्टोज होता है। ऐसे में रात को इसका सेवन करने से ब्लोटिंग और गैस जैसी पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
प्याज न खाएं
प्याज में अधिक मात्रा में फ्रुक्टेन और फाइबर होता है। ऐसे में रात को इसका अधिक सेवन करने से लोगों को ब्लोटिंग और नींद से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
आलू न खाएं
आलू में स्टार्च होता है। ऐसे में रात को अधिक आलू खाने से लोगों को गैस और ब्लोटिंग जैसी परेशानियों का खतरा बढ़ता है।
रात को लेख में बताई गई सब्जियों को खाने से बचना चाहिए। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com