ऐसे कई खाद्य पदार्थ हैं, जिनके बाद पानी नहीं पीना चाहिए। इससे शरीर को कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि आपको किन चीजों को खाने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए-
आयुर्वेद में कही गई ये बात
आयुर्वेद की मानें, तो पानी पीने के भी कुछ खास नियम होते हैं। इन्हीं में से एक नियम यह है कि खाने की कुछ चीजों के बाद पानी नहीं पीना चाहिए। इससे शरीर को नुकसान हो सकता है।
ऑयली चीजें खाने के बाद न पिएं पानी
आपको कभी भी ऑयली चीजें खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। दरअसल, पानी पीने पर यह तेल फूड पाइप में फैट की तरह जम जाता है। यह शरीर के लिए नुकसानदायक है।
केले के बाद न पिएं पानी
केला खाने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए। इसमें स्टार्च की अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन-तंत्र के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे पेट में भारीपन और गैस बनने की समस्या हो सकती है।
खट्टे फलों के बाद न पिएं पानी
खट्टे फल जैसे कि संतरा, कीवी और मौसमी आदि का सेवन करने के बाद कभी भी पानी नहीं पीना चाहिए। इन फलों में एसिड की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
सेब खाने के बाद न पिएं पानी
सेब में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। इससे पाचन को स्वस्थ रखा जा सकता है। हालांकि, पानी पीने की वजह से सेब में मौजूद फाइबर इंटेस्टाइन तक नहीं पहुंचता है। ऐसे में पाचन-तंत्र सही तरह से काम नहीं करता।
दूध के बाद पानी पीने से बचें
दूध पीने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए। इससे पाचन-तंत्र को नुकसान हो सकता है। इससे डाइजेशन की समस्या हो सकती है। साथ ही, पोषक-तत्व सही तरीके से शरीर में अब्सॉर्ब नहीं हो पाते हैं।
इन चीजों को खाने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com