सुबह ये 5 चीजें न खाएं, सेहत हो सकती है खराब

By Aditya Bharat
12 Mar 2025, 06:00 IST

सुबह का नाश्ता दिन की शुरुआत के लिए सबसे जरूरी है। यह हमें एनर्जी देता है और दिनभर एक्टिव बनाए रखता है। लेकिन नाश्ते में क्या खाना चाहिए, यह भी उतना ही जरूरी है। ऐसे में आइए न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से जानते हैं नाश्ते में क्या नहीं खाना चाहिए।

नाश्ता राजा की तरह करें

हमेशा यह कहा गया है कि नाश्ता भारी होना चाहिए, लंच हल्का और डिनर सबसे हल्का। इस नियम का पालन करने से शरीर स्वस्थ और एक्टिव रहता है।

मीठा नाश्ता नुकसानदेह हो सकता है

कई लोग सुबह-सुबह मीठी चीजें खाना पसंद करते हैं। हालांकि, मिठाई जैसी चीजें नाश्ते में ठीक नहीं होतीं, क्योंकि इनमें ज्यादा शुगर और कैलोरी होती है, जो वजन बढ़ा सकती हैं।

नाश्ते में मफिन न खाएं

मफिन को अगर ओट्स, सेब या पाइनएप्पल से बनाया जाए, तो ठीक है। लेकिन आमतौर पर मफिन में ज्यादा शुगर और कम पोषक तत्व होते हैं, जिससे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।

फ्रूट जूस से बचें

हालांकि फलों का जूस स्वादिष्ट होता है, लेकिन यह पूरी तरह से फलों के मुकाबले कम फाइबर और ज्यादा शुगर वाला होता है। सुबह के समय ताजे फल खाना ज्यादा लाभकारी होता है।

नाश्ते में डोनट्स न खाएं

डोनट्स में ज्यादा शुगर और कैलोरी होती है, जो नाश्ते के लिए ठीक नहीं है। इसका सेवन कभी-कभी किया जा सकता है, लेकिन रोजाना नाश्ते में नहीं।

नाश्ते में फास्ट फूड न खाएं

फास्ट फूड जैसे सैंडविच और पैटीज में ज्यादा कैलोरी होती है। इन्हें सुबह के समय खाने से शरीर थका हुआ महसूस कर सकता है। इसके बजाय, ताजे सलाद और हेल्दी ऑप्शंस पर ध्यान दें।

ब्रेकफास्ट बार्स न खाएं

ब्रेकफास्ट बार्स में शुगर और प्रोसेस्ड सामग्री होती है, जो नाश्ते के लिए ठीक नहीं हैं। इनका सेवन कम मात्रा में करना चाहिए।

नाश्ते में ताजे फल, ओट्स, दही, साबुत अनाज और नट्स जैसे पौष्टिक विकल्प शामिल करें। इससे आपका शरीर दिनभर एक्टिव रहेगा और आप स्वस्थ रहेंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com