आपका बच्चा है हाइपर एक्टिव? ना खिलाएं ये चीजें

By Priyanka Sharma
06 Nov 2024, 09:00 IST

कुछ बच्चे दौड़ भाग और उछल कूद ज्यादा करते हैं। ऐसा हाइपर एक्टिव बच्चे करते हैं। आइए एक्सपर्ट से जानें ऐसे में क्या करना चाहिए?

एक्सपर्ट की राय

डाइटिशियन मनप्रीत कालरा के अनुसार, 'बच्चों के हाइपर एक्टिव होने पर कुछ फूड्स को बच्चों को खिलाने से बचना चाहिए। इनसे हाइपर एक्टिविटी बढ़ती है।'

चॉकलेट न खिलाएं

बच्चों को चॉकलेट ना खिलाएं। इसमें अनहेल्दी फैट और रिफाइंड शुगर होते हैं। इससे शरीर में एनर्जी बढ़ती है, जिससे बच्चे की हाइपर एक्टिविटी बढ़ती है।

मिठाइयां न खिलाएं

बच्चे को अधिक मिठाइयां न खिलाएं। इससे शरीर में ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है, जिससे हाइपर एक्टिविटी बढ़ती है और स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती है।

ब्रेकफास्ट सीरियल्स न खिलाएं

ब्रेकफास्ट सीरियल्स या पैकेज्ड फूड बच्चों को खिलाने से बच्चों को तुरंत एनर्जी मिलती है, जिससे बच्चों की हाइपर एक्टिविटी बढ़ती है।

सफेद ब्रेड न खिलाएं

बच्चों को सुबह सफेद ब्रेड न खिलाएं, इसमें अनहेल्दी फैट्स होते हैं। ऐसे में इनको खाने से बच्चों का ब्लड शुगर का स्तर और एनर्जी बढ़ती है, जिससे बच्चे हाइपर एक्टिव होते हैं।

टॉफी न खिलाएं

अक्सर पेरेंट्स बच्चों को टॉफी खिलाते हैं। इनमें रिफाइंड शुगर और आर्टिफिशियल फ्लेवर होता है। जिसके कारण बच्चों का तंत्रिका तंत्र उत्तेजित होता है और बच्चों की हाइपर एक्टिविटी बढ़ती है।

मीठे से भरपूर बिस्कुट न खिलाएं

बच्चों को मीठे से युक्त बिस्कुट ना खिलाएं, इसमें रिफाइंड शुगर और पोषक तत्व कम होते हैं। इनको खाने से मूड स्विंग्स और हाइपर एक्टिविटी बढ़ती है। इसके अलावा, बच्चों को केक, पेस्ट्री और डोनट जैसे बेकरी की चीजें को भी न खिलाएं।

बच्चे के हाइपर एक्टिव होने पर लेख में बताई गई चीजों को न खिलाएं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com