अरारोट पाउडर के 7 फायदे

By Yashaswi Mathur
05 Sep 2022, 11:26 IST

अरारोट पाउडर के फायदे

अरारोट एक तरह का कंदमूल फल है, इसमें स्टार्च की अधिक मात्रा होती है। इसका पाउडर बनाकर कई तरह से इस्‍तेमाल क‍िया जाता है। जानें फायदे और इस्‍तेमाल का तरीका।

प्रेगनेंसी में फायदेमंद

ड‍िलीवरी के दौरान मह‍िलाओं को अरारोट पाउडर का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इससे उन्‍हें पोषक तत्‍व म‍िलते हैं। आप अरारोट पाउडर को दूध के साथ ले सकते हैं।

इम्‍यून‍िटी बढ़ेगी

अरारोट का सेवन करने से रोग प्रत‍िरोधक क्षमता बढ़ती है। सर्दी-जुकाम से छुटकारा पाने के ल‍िए भी अरारोट फायदेमंद होता है।

ग्‍लूटेन फ्री होता है

अरारोट ग्‍लूटेन फ्री होता है। इसका सेवन करने से ग्‍लूटेन एलर्जी के खतरे को कम क‍िया जा सकता है। इससे आंतों की सूजन से भी छुटकारा म‍िलता है।

पेट के ल‍िए फायदेमंद

पेट दर्द, कब्‍ज और डायर‍िया जैसी समस्‍याओं से छुटकारा पाने के ल‍िए अरारोट पाउडर का सेवन कर सकते हैं। अरारोट पाउडर पाचन के ल‍िए अच्‍छा होता है।

स्‍क‍िन के ल‍िए फायदेमंद

अरारोट पाउडर में व‍िटाम‍िन सी मौजूद होता है। इसका सेवन करने से दाग-धब्‍बे, झुर्रि‍यां आद‍ि से छुटकारा म‍िलता है।

वजन घटेगा

वजन कम करने के ल‍िए अरारोट पाउडर फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर की अच्‍छी मात्रा होती है। वेट लॉस के ल‍िए आप इसका सेवन करें।

हार्ट के ल‍िए हेल्‍दी

डायब‍िटीज और हार्ट जैसी बीमा‍र‍ियों से बचने के ल‍िए भी अरारोट पाउडर का सेवन कर सकते हैं। अरारोट में मौजूद फ्लेवोनॉयड हार्ट को हेल्‍दी रखता है।

अरारोट पाउडर कैसे बनाएं?

अरारोट के छोटे टुकड़े काटकर म‍िक्‍सी में डालें। इससे तैयार पाउडर को एयरटाइट कंटेनर में स्‍टोर करें। आप अरारोट पाउडर को पानी या दूध के साथ ले सकते हैं।

अरारोट का सेवन आप क‍िसी भी मौसम में कर सकते हैं। डॉक्‍टर की सलाह पर ही इसे डाइट में शाम‍िल करें। ज्‍यादा जानकारी के ल‍िए पढ़ते रहें onlymyhealth.com