सैंडविच हेल्दी है या नहीं? जानें सच

By Aditya Bharat
01 Mar 2025, 11:00 IST

आजकल, सैंडविच शहरों में एक पॉपुलर और हेल्दी नाश्ता बन चुका है। लोग इसे फटाफट खाने के लिए पसंद करते हैं। बच्चों के लंच बॉक्स में भी ये आम होता है। लेकिन क्या यह सच में हेल्दी होता है? आइए डाइटिशियन दीपिका गर्ग से जानते हैं इस सवाल का जवाब।

क्या सैंडविच सच में हेल्दी है?

सैंडविच को हेल्दी मानने का रिवाज है, लेकिन क्या ये वाकई हमारी सेहत के लिए अच्छा है? आइए जानते हैं!

सफेद ब्रेड का सच

सैंडविच में अक्सर सफेद ब्रेड का इस्तेमाल होता है, जो न्यूट्रिशनल वैल्यू में बहुत कम होता है। इसमें न तो फाइबर है, न ही सही पोषक तत्व।

पोटेशियम ब्रोमेट - एक छिपा खतरा

व्हाइट ब्रेड में पोटेशियम ब्रोमेट पाया जाता है, जो पाचन और वजन बढ़ाने जैसी समस्याओं को बढ़ा सकता है।

बटर और पनीर

कई लोग सैंडविच में बटर और पनीर डालते हैं। इससे कैलोरीज बढ़ती हैं, जो मोटापा और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकती हैं।

हाई फैट टॉपिंग्स से दिल की परेशानी

सैंडविच में मेयोनीज, सॉस और मीट जैसी टॉपिंग्स डालने से यह और भी अनहेल्दी हो जाता है। यह हार्ट हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

वजन बढ़ने के खतरा

सैंडविच में पाई जाने वाली सोडियम और प्रिजर्वेटिव्स आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकते हैं। यह वजन बढ़ने का कारण बन सकते हैं।

बच्चों के लिए न सही

बच्चों के लिए सैंडविच पूरी तरह से ठीक नहीं है। 3 से 5 साल तक के बच्चों के लिए ये मानसिक और शारीरिक विकास में रुकावट डाल सकता है।

सैंडविच को हल्की भूख के लिए खा सकते हैं, लेकिन इसे रोजाना खाने से बचना चाहिए। संतुलित आहार ही सेहत के लिए सही है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com