खजूर एक बहुत ही पौष्टिक और स्वादिष्ट ड्राई फ्रूट है, जिसे लोग आमतौर पर सर्दियों में ज्यादा खाते हैं। इसमें फाइबर, आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। अब सवाल ये है कि खजूर की तासीर गर्म होती है ठंडी? आइए जानते हैं।
एक्सपर्ट के अनुसार
डायटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा के अनुसार, खजूर की तासीर गर्म होती है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि गर्मियों में इसे पूरी तरह से छोड़ देना चाहिए। गर्मियों में खजूर का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए, जिससे शरीर को लाभ मिले।
गर्मी में कितनी मात्रा में खाएं खजूर
गर्मियों में खजूर की सीमित मात्रा बेहद जरूरी है। एक दिन में 2-3 खजूर से ज्यादा ना खाएं। इससे पोषण भी मिलेगा और शरीर में गर्मी भी नहीं बढ़ेगी।
कैसे खाएं खजूर?
गर्मियों में खजूर को कुछ घंटों के लिए पानी में भिगो दें और फिर खाएं। इससे इसकी तासीर सामान्य हो जाती है और पाचन पर भी कम असर पड़ता है। यह तरीका शरीर को ठंडा रखता है।
मौसमी जूस के साथ खाएं खजूर
खजूर को मौसमी के जूस के साथ खाएं। विटामिन C और आयरन का ये कॉम्बिनेशन शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ गर्मी में भी फिट रखता है और शरीर को डिटॉक्स करता है।
दूध के साथ खजूर का सेवन
खजूर को दूध में भिगोकर पीना गर्मियों में अच्छा विकल्प है। इससे खजूर की तासीर थोड़ी ठंडी हो जाती है और यह शरीर को पोषण देने के साथ-साथ ठंडक भी पहुंचाता है।
गर्मी में भी खजूर है फायदेमंद
डायटीशियन सुगीता मुटरेजा के अनुसार, अगर सही तरीके से खाया जाए, तो खजूर गर्मियों में भी बेहद फायदेमंद होता है। यह शरीर को पोषण, एनर्जी और ताकत देता है।
ज्यादा खाया तो हो सकते हैं नुकसान
गर्मी में ज्यादा खजूर खाना पेट में जलन, मुंहासे और शरीर में गर्मी जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। इसलिए संतुलन बनाए रखें और शरीर के संकेतों को नजरअंदाज न करें।
हां, खजूर की तासीर गर्म होती है। इसका मतलब यह है कि इसे खाने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। इसलिए गर्मी के मौसम में इसे ज्यादा मात्रा में नहीं खाना चाहिए। हेल्थ से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com