बचपन से हम ये सुनते आ रहे हैं “एन एप्पल अ डे कीप्स द डॉक्टर अवे”। नियमित रूप से एक सेब खाना आपको कई बीमारियों से बचाता है। आइये जानते हैं सेब खाने से होने वाले कुछ फायदों के बारे में।
सेब के पोषक तत्व
<li>एंटी-ऑक्सीडेंट्स</li> <li>विटामिन सी</li> <li>पोटैशियम</li> <li>विटामिन ए <li>वाटर</li>
हार्ट की समस्याओं से बचाए
इममें फ्लेवेनॉइड्स के साथ ही पॉलिफेनॉल की प्रचुरता होती है, जो ब्लड प्रेशर को घटाकर हार्ट संबंधी समस्याओं से बचाते हैं। सेब खाने से धमनियों में प्लैग बनने, स्ट्रोक और कोरोनरी हार्ट डिजीज का खतरा कम हो सकता है।
डायबिटीज से बचाए
रोजाना सेब खाना टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को कम कर सकता है। इसमें पाए जाने वाले पॉलिफेनॉल्स और फाइबर की मात्रा टाइप 2 डायबिटीज को रोकने में काफी मददगार होती है।
वजन घटाए
यह कैलोरी में लो होने के साथ ही एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइबर में हाई होता है, जिससे आपका वजन आसानी से कम हो सकता है। शोध की मानें तो सेब खाने से बॉडी मास इंडेक्स कम हो सकता है।
पेट के लिए फायदेमंद
इसमें पाए जाने वाले पैक्टिन नामक तत्व प्रोबायोटिक की तरह काम कर हेल्दी बैक्टीरियो को बढ़ा सकते हैं, जो पेट के लिए फायदेमंद होता है। वहीं इसके एल्कालाइजिंग मिनिरल्स आपको कब्ज और एसिड रिफलक्स से राहत दिला सकते हैं।
इम्यूनिटी बढ़ाए
सुबह खाली पेट सेब खाकर दिन की शुरुआत कर आप इम्यूनिटी भी बढ़ा सकते हैं। इसमें विटामिन सी के साथ ही एंटी-ऑक्सीडेंट्स की मात्रा होती है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार होती है।
सेब खाने से आप भी इन सभी तरीकों से इसका लाभ उठा सकते हैं। सेहत से जुड़ी अन्य तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com