आंवला और संतरा दोनों ही चीजों शरीर के लिए फायदेमंद होती है। इनमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जिससे शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इन दोनों चीजों को साथ में खाना आपकी हेल्थ को कई सारे फायदे देते हैं। इस लेख में हम बताएंगे कि आंवला और संतरे का जूस या शॉट पीने से क्या फायदे होते हैं।
इम्यूनिटी को लिए आंवला-संतरा
आंवला और संतरा दोनों में ही अच्छी मात्रा में विटामिन C पाया जाता है। इनका जूस बनाकर पीने से शरीर की इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है और इंफेक्शन, बीमारियों का खतरा कम होता है। इसको पीने से वाइट ब्लड सेल्स बढ़ती हैं।
डाइजेस्टिव हेल्थ के लिए शॉट
आंवला और संतरे की शॉट फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इसको पीने से पेट में होने वाली दिक्कत कम होती है और पाचन अच्छा होता है। यह आंतों को स्वस्थ करता है, जिससे डाइजेशन सही तरीके से होता है।
ग्लोइंग स्किन के लिए शॉट
स्किन और हेयर एक्सपर्ट आकृति भारद्वाज जी ने बताया कि आंवला और संतरे का शॉट स्किन को नेचुरली ग्लोइंग और क्लीयर बनाता है। इसमें विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्किन को अंदर से नरिश करके स्किन को स्वस्थ बनाते हैं। यह स्किन को हाइड्रेट भी करते हैं।
वेट लॉस के लिए शॉट
आंवला और संतरे की शॉट पीने से शरीर की फैट बर्निंग प्रोसेस तेज होती है, जिससे वेट लॉस करने में मदद मिलती है। रोजाना सुबह खाली पेट आंवला और संतरे का जूस पीने से शरीर को एनर्जी मिलती है और भूख कम लगती है।
आंवला-संतरा शॉट हार्ट के लिए
आंवला और संतरा दोनों हार्ट के लिए फायदेमंद होते हैं। ये खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करते हैं और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाने में मदद करते हैं। इनमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट हार्ट को हेल्दी रखते हैं।
बालों के लिए आंवला-संतरा शॉट
आंवला और संतरे की शॉट में मौजूद न्यूट्रिएंट्स बालों के जड़ से स्ट्रांग बनाते हैं और हेयर ग्रोथ को बढ़ाते हैं। आंवला स्कैल्प को नरिश करता है और बालों को झड़ने से बचाता है। वहीं संतरा बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाता है।
बॉडी डिटॉक्स शॉट
आंवला और संतरे कीशॉट शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मददगार होते हैं। आंवला लिवर को डिटॉक्स करता है और शरीर को हाइड्रेट रखता है। इससे बॉडी अंदर से साफ और हेल्दी रहता है।
आप भी आंवला और संतरे की शॉट ट्राई करें और अपनी हेल्थ को अच्छा करें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com.