रोज बिस्किट खाने के 9 नुकसान

By Aditya Bharat
29 Apr 2025, 10:30 IST

बिस्किट हमारी डाइट का हिस्सा बन चुका है, लेकिन रोजाना ज्यादा खाने से सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आइए डाइटीश‍ियन डॉ स्‍म‍िता सिंह से जानते हैं इसे रोज खाने के 9 नुकसान।

ग्लूटन से दिक्कत

कई बिस्किट में ग्लूटन होता है, जो एलर्जी वालों के लिए हानिकारक है। ओट्स या मल्टीग्रेन बिस्किट भी ज्यादा मात्रा में नुकसानदेह हो सकते हैं।

हाई फैट कंटेंट

कंपनियां फैट-फ्री का दावा करती हैं, लेकिन बिस्किट में हाइड्रोजिनेटेड फैट्स होते हैं जो त्वचा पर झुर्रियों और मुंहासों जैसी समस्याएं ला सकते हैं।

शुगर का खतरा

बिस्किट में ज्यादा शुगर होती है। इसका नियमित सेवन ब्लड शुगर बढ़ा सकता है और डायबिटीज का खतरा भी बढ़ सकता है।

कमजोर इम्युनिटी

लगातार मीठे बिस्किट खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो सकती है, जिससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

सोडियम से नुकसान

बिस्किट में हाई सोडियम होता है। थायरॉइड और डायबिटीज के मरीजों को इनका सेवन बिल्कुल सीमित या बंद कर देना चाहिए।

कब्ज की समस्या

स्किट में रिफाइंड आटा और कम फाइबर होता है, जो कब्ज जैसी पेट की समस्याओं को जन्म दे सकता है। बेहतर पाचन के लिए इनसे बचें।

हानिकारक प्रिजर्वेटिव्स

स्किट में डाले जाने वाले प्रिजर्वेटिव्स (BHA, BHT) शरीर के खून पर बुरा असर डाल सकते हैं। इनके ज्यादा सेवन से स्वास्थ्य जोखिम बढ़ता है।

बिस्किट में ज्यादा चीनी दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचा सकती है, जिससे कैविटी बनने का खतरा होता है। बिस्किट का सेवन सीमित करें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com