पीरियड्स में नहीं होगी परेशानी, 8-16 की लड़कियां इन फूड्स से करें तौबा

By Priyanka Sharma
26 Nov 2024, 19:30 IST

कई बार अनहेल्दी खानपान और खराब लाइफस्टाइल के कारण अक्सर लड़कियों को पीरियड्स से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में आइए एक्सपर्ट से जानें हेल्दी पीरियड्स के लिए कौन से फूड्स के सेवन से बचना चाहिए?

एक्सपर्ट की राय

डाइटिशियन मनप्रीत कालरा के अनुसार, '8-16 की उम्र के बीच की लड़कियों को हेल्दी पीरियड्स के लिए कुछ फूड्स के सेवन से बचना चाहिए। इनसे स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है।'

कैफीन के सेवन से बचें

लड़कियों को कैफीन के सेवन से बचना चाहिए। इससे हार्मोन्स के असंतुलित होने की समस्या हो सकती है, जिससे पीरियड्स की साइकल में देरी हो सकती है।

कार्बोनेटिड ड्रिंक्स से बचें

कार्बोनेटेड ड्रिंक्स के सेवन से बचें। इनमें अधिक मात्रा में मीठा और कैफीन होता है, जिससे हार्मोन्स असंतुलित होते हैं। इसके कारण लड़कियों को पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

चॉकलेट और मीठा खाने से बचें

अधिक चॉकलेट और मीठा खाने से बचना चाहिए। इससे इंसुलिन रेजिस्टेंस होता है, जिससे पीरियड्स के असंतुलित होने की समस्या हो सकती है।

पेन किलर खाने से बचें

पेन किलर यानी दर्द निवारक गोलियों के सेवन से बचना चाहिए। इनके अधिक सेवन से प्रोस्टाग्लैंडीन बाधित होता है, जिससे मेंस्ट्रुअल फ्लो में बदलाव आ सकता है।

तला-भुना न खाएं

हाई फैट और हाई कैलोरीज वाले खाने का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे वजन बढ़ने, पीरियड्स के प्रभावित होने और अनियमित होने की समस्या हो सकती है।

हाई कार्ब्स और सोडियम वाले फूड से बचें

हाई कार्ब्स वाले फूड्स का सेवन करने से इंसुलिन बढ़ सकता है, जिससे हार्मोन्स के असंतुलन और पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा, हाई सोडियम वाले चिप्स जैसी चीजों के सेवन से बचें, इससे वॉटर रिटेंशन, ब्लोटिंग और पीरियड्स से जुड़ी समस्या हो सकती है।

8 से 16 की उम्र की लड़कियों को लेख में बताए गए फूड्स के सेवन से बचना चाहिए। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com