सर्दी में खाली पेट क्या न खाएं? जानिए 7 खतरनाक फूड्स

By Aditya Bharat
24 Jan 2025, 20:15 IST

सर्दियों में ब्रेकफास्ट हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। लेकिन खाली पेट कुछ चीजों का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। सही समय और सही भोजन का चुनाव आपके स्वास्थ्य को बनाए रखता है। तो आइए आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा से जानते हैं सर्दियों में सुबह खाली पेट कौन सी चीजों को खाने से बचना चाहिए।

सेब

सेब सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन सर्दियों में इसे खाली पेट खाना ठीक नहीं। इससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है और पेट में गैस या ऐंठन की समस्या हो सकती है।

अमरूद

अमरूद फाइबर से भरपूर होता है, लेकिन इसे खाली पेट खाने से पाचन में दिक्कत हो सकती है। दोपहर के समय अमरूद खाना ज्यादा फायदेमंद होता है।

खट्टे फल

संतरा, अंगूर जैसे खट्टे फलों में एसिड होता है। सर्दियों में खाली पेट इनका सेवन करने से पेट में जलन, गैस और अल्सर जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

मसालेदार भोजन

सुबह-सुबह मसालेदार खाना खाने से पेट में एसिड बनता है। इससे पेट में जलन और बदहजमी की परेशानी हो सकती है।

चाय या कॉफी

खाली पेट चाय या कॉफी पीने से पेट में गैस और जलन की समस्या हो सकती है। यह आदत पेट के आंतरिक अंगों को नुकसान पहुंचा सकती है।

दही और ठंडी चीजें

सर्दियों में खाली पेट दही खाना जुकाम और पाचन संबंधी दिक्कतों का कारण बन सकता है। ठंडी ड्रिंक्स भी पाचनतंत्र पर बुरा असर डालती हैं।

टमाटर

टमाटर में मौजूद टैनिक एसिड खाली पेट एसिड बढ़ा सकता है। इससे गैस और पेट दर्द की समस्या हो सकती है। टमाटर का सेवन दोपहर या शाम को ही करें।

खाली पेट हेल्दी चीजें खाएं जैसे कि भीगे हुए बादाम, अंडा, शहद, दलिया, या आंवले का जूस। ये चीजें पेट को राहत देती हैं और शरीर को पोषण भी देती हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com