किडनी स्टोन में फायदेमंद हैं ये 6 चीजें, जरूर खाएं

By Deepak Kumar
21 Mar 2025, 20:30 IST

किडनी स्टोन (पथरी) एक आम समस्या है जो बहुत से लोगों को होती है। यह पथरी जब किडनी में जमा हो जाती है, तो यह दर्द और कई अन्य समस्याओं का कारण बन सकती है।

डॉक्टर की सलाह

किडनी स्टोन के उपचार में सही आहार का बहुत बड़ा हाथ होता है। यदि आपको किडनी स्टोन है, तो आपको अपनी डाइट में कुछ खास चीजें शामिल करनी चाहिए, ताकि पथरी और न बढ़े और आप जल्दी ठीक हो सकें। आइए आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से जानते हैं कि किडनी स्टोन में कौन-सी चीजें जरूर खानी चाहिए।

छाछ (Buttermilk)

किडनी स्टोन की समस्या में खट्टी छाछ का सेवन करना बहुत फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड किडनी में पथरी को निकालने में मदद कर सकता है। आप छाछ का सेवन सुबह से लेकर शाम 6 बजे तक कभी भी कर सकते हैं।

शहद और अदरक

शहद और अदरक का मिश्रण किडनी के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह पथरी के इलाज में मदद करता है और सूजन को कम करता है। आप शहद और अदरक का सेवन गर्म पानी के साथ कर सकते हैं।

कुलथी की दाल (Horse Gram)

कुलथी के दाल में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो किडनी स्टोन को बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं। कुलथी की दाल के पानी का नियमित सेवन करने से किडनी स्टोन पेशाब के रास्ते टूटकर बाहर हो सकती है।

नींबू का रस

नींबू में सिट्रिक एसिड होता है, जो किडनी स्टोन को तोड़ने में मदद करता है। यह किडनी के लिए बहुत फायदेमंद है और पथरी को बाहर निकालने में मदद करता है। आप नींबू का रस पानी में मिला कर पी सकते हैं।

जौ (Barley)

किडनी स्टोन की समस्या में जौ का आटा और पानी बहुत कारगर साबित हो सकता है। इसे बनाने के लिए आपको 3 चम्मच जौ को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रखना होगा और अगली सुबह इस पानी को पिएं।

तरबूज (Watermelon)

तरबूज में पानी की बहुत अधिक मात्रा होती है, जो किडनी स्टोन के इलाज के लिए बहुत फायदेमंद है। यह शरीर से अतिरिक्त कैल्शियम और सोडियम को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे पथरी का आकार कम हो सकता है।

ऊपर बताई गई चीजों का सेवन किडनी की सेहत को बनाए रखने और पथरी को कम करने में मदद कर सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com