गर्मियों में तरबूज एक ताजगी देने वाला फल है, जो शरीर को ठंडक और एनर्जी देता है। अगर इसे सुबह खाली पेट खाया जाए, तो इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं। तो आइए डायटीशियन कामिनी कुमारी से जानते हैं सुबह-सुबह तरबूज खाने के 6 खास फायदे।
पेट को रखे साफ
तरबूज में फाइबर की मात्रा अच्छी होती है, जो सुबह-सुबह पेट साफ करने में मदद करता है। यह पाचन को बेहतर बनाता है और कब्ज की समस्या से राहत देता है।
दिल के लिए फायदेमंद
सुबह तरबूज खाने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इसमें मौजूद लाइकोपीन और साइट्रुलीन दिल को स्वस्थ रखते हैं और हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा कम करते हैं।
वजन घटाने में मददगार
तरबूज कम कैलोरी और ज्यादा पानी वाला फल है। इसे सुबह खाने से पेट भरा रहता है और दिनभर भूख कम लगती है, जिससे वजन कंट्रोल में रहने में मदद मिलती है।
त्वचा को बनाए ग्लोइंग
तरबूज में विटामिन A और C होता है, जो स्किन सेल्स को रिपेयर करता है। सुबह तरबूज खाने से त्वचा में ग्लो आता है और पिंपल्स जैसी समस्या कम होती है।
इम्यूनिटी करता है मजबूत
तरबूज में एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन C होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। सुबह इसका सेवन करने से इंफेक्शन और सर्दी-जुकाम से बचाव होता है।
किडनी के लिए लाभकारी
तरबूज किडनी को डिटॉक्स करता है और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालता है। सुबह खाने से यह यूरिनेशन को बेहतर करता है और किडनी स्टोन जैसी समस्याओं से भी राहत दिलाता है।
एनर्जी बढ़ाता है तरबूज
सुबह तरबूज खाने से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। इसमें मौजूद नेचुरल शुगर और इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर को एक्टिव रखते हैं और थकान महसूस नहीं होने देते हैं।
गर्मियों में सुबह-सुबह तरबूज खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com