तुलसी और नींबू दोनों में ही औषधीय गुण भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। लेकिन क्या आपने इन दोनों चीजों को एक साथ मिलाकर पिया है? आइए जानें तुलसी और नींबू का पानी पीने के फायदे।
इम्यूनिटी को मजबूत करे
तुलसी में इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है और नींबू में भरपूर विटामिन सी होता है। इनका पानी पीने से शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।
पेट के लिए फायदेमंद
तुलसी और नींबू वाला पानी पीने से पेट की प्रॉब्लम्स जैसे गैस, अपच और एसिडिटी से राहत मिलती है। इससे डाइजेशन भी अच्छा होता है।
वेट लॉस में मददगार
सुबह खाली पेट तुलसी और नींबू का पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। इससे शरीर ज्यादा कैलोरी बर्न करता है और वेट लॉस करने में मदद मिलती है।
स्किन को ग्लोइंग बनाए
नींबू से स्किन में निखार बढ़ता है और तुलसी टॉक्सिन्स को बाहर निकालती है। इस ड्रिंक को नियमित पीने से स्किन ग्लो होती है और एक्ने की दिक्कत कम होती है।
सांस की बदबू दूर करे
तुलसी में एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं, जो मुंह में मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करते हैं। नींबू की फ्रेशनेस से मुंह की बदबू भी दूर होती है।
तनाव को कम करे
तुलसी की शांत करने वाली खुशबू दिमाग को रिलैक्स करता है। नींबू की खुशबू से मूड फ्रेश होता है। इन दोनों चीजों का पानी स्ट्रेस और थकान से राहत दिलाता है।
कैसे करें इस्तेमाल?
5 से 6 तुलसी की पत्तियों को उबाल लें। पानी को हल्का गुनगुना होने पर इसमें थोड़ा सा नींबू निचोड़ें। सुबह खाली पेट इसे पीने से ज्यादा फायदा होता है।
तुलसी और नींबू का पानी न सिर्फ हेल्दी होता है, बल्कि यह नेए नेचुरल टॉनिक भी है, जो हेल्दी रहने में मदद करेगी। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com