खराब लाइफस्टाइल और जंक फूड का अधिक सेवन करने के कारण शरीर की इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है। ऐसे में इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए घर पर रखें बीजों का सेवन कर सकते हैं। विस्तार से जानिए लेख में -
एक्सपर्ट की राय
न्यूट्रिशनिस्ट सिमरत कथूरिया के अनुसार, 'शरीर की इम्यूनिटी कमजोर होने के कारण आप जल्दी बीमार पड़ने लगते हैं। ऐसे में शरीर को स्वस्थ रखने और इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप सूरजमुखी और तिल के बीजों का सेवन कर सकते हैं।'
सूरजमुखी के बीज
शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए सूरजमुखी के बीजों का सेवन कर सकते हैं। सूरजमुखी में एंटी-ऑक्सीडेंट, मैग्नीशियम और विटामिन-ई जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं।
भांग के बीज
सीमित मात्रा में भांग के बीज खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें फैटी एसिड और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। साथ ही, इसे खाने से इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है।
तिल के बीज
तिल शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। तिल के बीजों में जिंक होता है, जो शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही, यह त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद होता है।
सब्जा के बीज
इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए सब्ज के बीज खा सकते हैं। सब्जा के बीजों में अल्फा-लिनोलेनिक एसिड पाया जाता है, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने के अलावा इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है।
कद्दू के बीज
कद्दू के बीज खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें पोटेशियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
सावधानियां
अगर आप किसी गंभीर बीमारी के मरीज है, तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए ये सभी बीजों का सेवन कर सकते हैं। सेहत से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com