दालें खाने में स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए फायदेमंद भी होती हैं। इससे शरीर को कई लाभ होते हैं। हालांकि, कुछ दालें ऐसी भी होती हैं, जो पेट में गैस बना सकती हैं।
एक्सपर्ट की राय
आज हम आपको पेट में गैस बनाने वाली दालों के बारे में बताएंगे। इसके लिए हमने आरोग्य हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदिक डॉ एस के पांडेय से बात की है कि कौन-सी दालें खाने से गैस बन सकती है?
राजमा न खाएं
राजमा पाचन-तंत्र के लिए अच्छा नहीं होता है। अगर आपका डाइजेशन कमजोर है, तो राजमा खाने से गैस बनने जैसी समस्या हो सकती है।
उड़द की दाल न खाएं
उड़द की दाल खाने से भी पेट में गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। दरअसल, उड़द की दाल पचने में ज्यादा समय लेती है। इससे पेट को नुकसान हो सकता है।
सफेद चने की दाल न खाएं
पेट खराब होने पर सफेद चने नहीं खाने चाहिए। ये बादी होते हैं और इन्हें पचने में भी काफी समय लगता है। इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट में गैस बन सकती है।
मटर की दाल न खाएं
मटर की दाल भी बादी होती है। इसका ज्यादा सेवन करने से पेट में गैस बन सकती है। इसे पचने में ज्यादा समय लगता है।
चने की दाल न खाएं
चने की दाल खाने से भी गैस की समस्या हो सकती है। अगर आप रात में इसका सेवन करते हैं, तो पाचन-तंत्र को ज्यादा नुकसान होगा।
दालों के सेवन से पेट में गैस बन सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com