मानसून में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स

By Lakshita Negi
16 Jun 2025, 13:45 IST

मानसून के सीजन में नमी और बैक्टीरिया का खतरा बढ़ जाता है। जिस कारण इस मौसम में शरीर की इम्यूनिटी सही रखना जरूरी होता है, ताकि बीमारियों से बचा जा सके। आइए जानें मानसून में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कौन सी ड्रिंक अच्छी होती हैं।

हल्दी वाला दूध

हल्दी में एंटी-सेप्टिक प्रॉपर्टीज होती है। गर्म दूध में हल्दी मिलाकर रोज रात को पीने से शरीर को आराम मिलता है और इम्यून सिस्टम स्ट्रांग होता है।

तुलसी-अदरक की चाय

तुलसी और अदरक वाली हर्बल चाय पीना मानसून में बहुत फायदेमंद होता है। इससे सर्दी-खांसी से लड़ने में मदद मिलती है और गले को भी आराम मिलता है।

आंवला जूस पिएं

आंवला में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है। इसका जूस पीने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है और स्किन भी हेल्दी रहती है।

गिलोय का काढ़ा

गिलोय एक आयुर्वेदिक औषधि है। इसका काढ़ा नियमित पीने से बुखार, सर्दी और वायरल इंफेक्शन से बचाव होता है और शरीर मजबूत होता है।

नींबू-पानी और शहद

हल्के गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीने से शरीर डिटॉक्स होता है। इसे पीने से इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ वजन भी कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

इम्यूनिटी बढ़ाना क्यों जरूरी?

बारिश में डाइजेस्टिव सिस्टम स्लो हो जाता है, जिससे वायरल इंफेक्शन जल्दी फैलता है। ऐसे में अगर इम्यूनिटी स्ट्रांग हो, तो शरीर खुद ही इनसे लड़ सकता है।

हेल्दी लाइफस्टाइल भी जरूरी

सिर्फ ड्रिंक्स ही नहीं, बल्कि इसके साथ बैलेंस में खाना, पर्याप्त नींद और नियमित एक्सरसाइज करना भी जरूरी होता है। इससे इम्यूनिटी को स्ट्रांग किया जा सकता है।

इन हेल्दी ड्रिंक्स को अपनी लाइफस्टाइल में शामिल करके आप मानसून में भी बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com