सर्दियों में खूब खाएं ये 5 सब्‍ज‍ियां, थकान और कमजोरी रहेगी कोसों दूर

By Himadri Singh Hada
08 Dec 2024, 17:30 IST

onlymyhealth

सर्दियों में शरीर में सुस्ती और थकान ज्यादा महसूस होती है। ठंडी हवा और कम तापमान के कारण स्किन से लेकर सेहत पर गहरा असर पड़ सकता है। इस दौरान सेहत का खास ख्याल रखना जरूरी है।

पौष्टिक चीजों का सेवन

ठंड के मौसम में पौष्टिक चीजों का सेवन शरीर के लिए गुणकारी होता है। इस दौरान गर्म तासीर की चीजें खाना फायदेमंद माना जाता है। इससे शरीर को कई बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।

मौसमी सब्जियों के फायदे

कुछ मौसमी सब्जियों के सेवन से शरीर को कई समस्याओं से बचाया जा सकता है। इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं, जो शरीर को तंदुरुस्त रखने में मदद करते हैं।

पोषक तत्वों से भरपूर

फाइबर, आयरन और प्रोटीन से भरपूर ये सब्जियां न केवल इम्यून सिस्टम को बूस्ट करती हैं, बल्कि शरीर को ठंड से भी बचाने में भी मदद करती हैं।

सर्दि‍यों में खाएं पालक

आयरन, कैल्शियम, विटामिन-ए और सी से भरपूर पालक सर्दियों की सबसे लोकप्रिय सब्जी है। इसके सेवन से हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ता है, जिससे कमजोरी और थकान महसूस नहीं होती है।

हरी मटर के फायदे

हरी मटर में प्रोटीन, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पायी जाती है। इसे खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है। साथ ही, मांसपेशियों के लिए भी फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है।

गाजर खाएं

बीटा-कैरोटीन, विटामिन-ए और फाइबर से भरपूर गाजर खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। यह शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है। कच्ची गाजर खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है।

शलजम का सेवन

शलजम में मौजूद विटामिन-सी और पोटैशियम शरीर को एनर्जी देने में मदद करते हैं। इसे खाने से शरीर की सूजन कम होती है। साथ ही, मांसपेशियां मजबूत होती है।

मूली के फायदे

मूली में मौजूद फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं। इससे डाइजेशन ठीक रहता है और साथ ही शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद मिलती है। इसके सेवन से खांसी और गले की खराश से भी राहत मिल सकती है।

मौसमी सब्‍ज‍ियों को अपनी डाइट में शामिल करके आप सर्दियों का भरपूर आनंद उठा सकते हैं और स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com