लोबिया खाने से सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

By Himadri Singh Hada
28 Jan 2025, 11:00 IST

लोबिया एक पौष्टिक भोजन है, जिसे खासतौर पर शाकाहारी लोग प्रोटीन के स्रोत के रूप में खाते हैं। इसमें प्लांट बेस्ड प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।

एक्सपर्ट की राय

इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने होली फैमिली हॉस्पिटल, दिल्ली की डाइटीश‍ियन सना गिल से बात की। आइए जानते हैं, कि लोबिया खाने से किन-किन समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

फ्री रेडिकल्स से राहत

लोबिया की फलियों में एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर से फ्री रेडिकल्स और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं। ये फ्री रेडिकल्स शरीर में कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं, इसलिए इन्हें कम करना जरूरी है।

वेट मेंटेन

लोबिया में कैलोरी और फैट की मात्रा कम होती है, जो बढ़ते वजन को कम करने के लिए फायदेमंद होता है। यह लंबे समय तक ताजगी बनाए रखने में मदद करता है, जिससे व्यक्ति ज्यादा कैलोरी नहीं खाता है।

डिटॉक्स करना

लोबिया का सेवन करने से शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। यह न केवल शरीर को साफ करता है, बल्कि पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाता है। इससे मांसपेशियां मजबूत होने के साथ-साथ इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है।

डाइजेशन में सुधार

लोबिया पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। खासकर, उन लोगों के लिए जिन्हें कब्ज या एसिडिटी जैसी समस्याएं हैं। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो मल त्याग को आसान बनाती है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लोबिया का सेवन फायदेमंद होता है। इसे खाने से ग्लूकोज के लेवल को नियंत्रित करने में मदद मिलती है, जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

अच्छी नींद आना

अगर आप नींद की समस्या से परेशान रहते हैं, तो लोबिया का सेवन करना फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें ट्रिप्टोफैन पाया जाता है, जो नींद को बेहतर बनाने में मदद करता है। इससे अनिद्रा की समस्या को दूर होती है।

कैसे खाएं?

लोबिया का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है। इसे दाल के रूप में, सलाद के तौर पर या सब्जी के रूप में खाया जा सकता है। यह तीनों ही तरीकों से सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com