आंतों को डिटॉक्स करने के लिए इन 5 फलों को डाइट में करें शामिल

By Lakshita Negi
03 Jun 2025, 18:00 IST

हमारी आंतें डाइजेस्टिव सिस्टम का एक अहम हिस्सा होती हैं। अगर आंतें साफ न हों, तो कब्ज, गैस, सूजन और थकान जैसी दिक्कत हो सकती हैं। शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगती है, जो हेल्थ पर बुरा असर डालते हैं। आइए डाइटिशियन गीतांजलि सिंह जी से जानें ऐसे फल जो आंतों को डिटॉक्स करते हैं।

सेब

सेब में सॉल्युबल फाइबर होते हैं, जो डाइजेशन को अच्छा करते हैं। इससे आंतों की गंदगी बाहर निकालने में मदद करता है और कब्ज दूर होती है।

पपीता

पपीते में पपेन नाम के एंजाइम होते हैं, जो डाइजेश को तेज करते हैं। इससे आंतों की सफाई में मदद मिलती है और पेट हल्का रहता है। 

अमरूद

अमरूद में फाइबर और विटामिन सी दोनों भरपूर मात्रा में होते हैं। इससे आंतों में मौजूद बैक्टीरिया बैलेंस में रहते हैं और टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है।

नींबू

नींबू पानी पीने से आंतों की अंदर से सफाई होती है। इससे शरीर का ph बैलेंस होता है और टॉक्सिन्स को फ्लश आउट करता है।

केला

केला न सिर्फ पेट को शांत करता है, बल्कि आंतों की लेयर को भी सॉफ्ट करके साफ करता है। इससे गैस और एसिडिटी को भी कम करता है।

फलों का सेवन कब और कैसे करें?

इन फलों को सुबह खाली पेट या दिन में लाइट खाने के साथ खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। उनको फ्रेश खाना सबसे असरदार माना जाता है।

पैकेज्ड जूस न पिएं

फ्रेश फलों के हिसाब से पैकेज्ड जूस में चीनी और केमिकल्स होते हैं, जो आंतों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। बेहतर है कि आप फलों को काटकर या फ्रेश जूस बनाकर खाएं।

आप भी अपनी डाइट में इन फलों को शामिल करें और शरीर को हेल्द रखें। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com