सेहत का खजाना हैं उत्तराखंड के ये 5 फल, शरीर को बनाते हैं तंदुरुस्त

By Himadri Singh Hada
09 Dec 2024, 12:30 IST

भारत में पाए जाने वाले फल न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं। इनमें मौजूद विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट कई बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। आइए इन फलों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

भारत में खानपान का महत्व

भारत की विविधता में खानपान का विशेष महत्व है। आज के समय में देश के कई अनाज, सब्जियां और फल दक्षिण भारत में मिलते हैं। ठीक वैसे ही दक्षिण भारत की कई चीजें भारत के अलग-अलग हिस्सों में मिलने लगी हैं।

फल और सब्जियों के फायदे

देश के अलग-अलग राज्यों में मिलने वाली कुछ चीजों के बारे की कई लोगों को जानकारी नहीं है। लेकिन ये फल, सब्जियां और अनाज सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं।

उत्तराखंड के फलों के फायदे

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में उगने वाले फल न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं। ये फल हमारे शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में-

काफल

काफल का स्वाद खट्टा-मीठा होता है और इसमें विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यह पाचन में सुधार करता है और इम्यूनिटी बढ़ाता है। साथ ही यह फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है।

हिसालू

हिसालू में कैल्शियम, फाइबर, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं। यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है और कब्ज, गैस जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।

किलमोड़ा (दारुहल्दी)

किरमोड़ में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है। यह त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है और त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। डायबिटीज और बीपी से परेशान लोगों के लिए यह फल बेहद गुणकारी होता है।

माल्टा

माल्टा में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। यह इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है और थकान को दूर करता है। साथ ही यह त्वचा से जुड़ी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

आड़ू

फाइबर, विटामिन-सी और ए से भरपूर आड़ू सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसके सेवन से खून की कमी दूर होती है। यह आंखों की रोशनी बढ़ाने मदद करता है। साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

ऊपर बताए फलों का आप सेवन कर सकते हैं। यदि आपको पहले से कोई बीमारी या रोग है तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही इन्हें डाइट में शामिल करें। सेहत से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com