पीरियड रेगुलर ना हों तो ये 5 फूड्स खाएं

By Aditya Bharat
12 Feb 2025, 10:30 IST

महिलाओं का मासिक धर्म चक्र हर महीने आता है और यह उनके शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी होता है। कुछ महिलाओं को पीरियड्स रेगुलर नहीं आते, इसलिए आइए डायटीशन मनप्रीत कालरा से जानते हैं कुछ फूड्स के बारे में जिनके सेवन से यह समस्या कम हो सकती है।

असमान्य मेन्स्ट्रुअल पीरियड

आजकल बहुत सी महिलाएं समय पर पीरियड्स न आने या उनके चक्र में असामान्यता महसूस करती हैं। इसका कारण हार्मोनल असंतुलन, तनाव या स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

पीरियड्स में दर्द

कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान ज्यादा ऐंठन और असामान्य रक्तस्राव का सामना करना पड़ता है, जो यह दर्शाता है कि उनका मासिक धर्म चक्र स्वस्थ नहीं है।

मासिक धर्म चक्र का स्वस्थ होना क्यों जरूरी है?

मासिक धर्म चक्र का स्वस्थ होना ओवुलेशन के साथ-साथ मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत जरूरी होता है।

मानसिक स्वास्थ्य पर असर

मासिक धर्म चक्र महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है। यह डिप्रेशन , चिंता और तनाव को बढ़ा सकता है, जिससे मानसिक स्थिति प्रभावित होती है।

वजाइना का स्वास्थ्य

मासिक धर्म के दौरान वजाइना के पीएच लेवल में बदलाव आता है, जो कभी-कभी इंफेक्शन और अन्य समस्याओं का कारण बन सकता है।

हड्डियों और जोड़ों पर असर

मासिक धर्म चक्र एस्ट्रोजन के लेवल को प्रभावित करता है, जो हड्डियों और जोड़ों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी होता है।

पीरियड्स को रेगुलर करने के लिए क्या खाएं?

कुछ खाने कीक चीजों को अपनी डाइट में शामिल करके आप अपने मासिक धर्म चक्र को स्वस्थ रख सकती हैं। सीलोन दालचीनी ब्लड ग्लूकोज को कंट्रोल करने में मदद करती है। मुनक्का पीरियड्स के दौरान रक्त प्रवाह को सामान्य करता है।

केला ऐंठन से राहत देता है और रक्त प्रवाह में सुधार करता है। कोकोआ में मैग्नीशियम होता है, जो क्रैम्प्स को कम करने में मदद करता है और इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाता है। अपने आहार और जीवनशैली पर ध्यान देकर आप मासिक धर्म चक्र को स्वस्थ बना सकती हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com