शरीर के लिए 5 जरूरी पोषक तत्व

By Shilpy Arya
14 Apr 2025, 13:30 IST

शरीर को स्वस्थ और तंदुरुस्त बनाए रखने के लिए सभी जरूरी पोषक तत्वों का बैलेंस मात्रा में होना बेहद जरूरी होता है। इस लेख में विस्तार से जानें शरीर के लिए कुछ जरूरी न्यूट्रिएंट्स के बारे में-

फाइबर

पेट से जुड़ी तमाम दिक्कतों को दूर करने के लिए बॉडी में फाइबर का होना जरूरी है। इसके लिए आप हरी पत्ते वाली सब्जियां, ओट्स, दालें, साबुत अनाज, शिमला मिर्च आदि खाएं।

एंटी-ऑक्सीडेंट

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए एंटी-ऑक्सीडेंट का प्रचुर मात्रा में होना बेहद आवश्यक है। यह बॉडी के लिए बेहद जरूरी होता है। इसकी पूर्ति के लिए ड्राई फ्रूट्स, हरी सब्जियां और फलों का सेवन करें।

कैल्शियम

बोन हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए और मसल्स की मजबूती के लिए कैल्शियम बेहद जरूरी है। इसके लिए दूध, दही, हरी सब्जियां और दूर से बने अन्य प्रोडक्ट का सेवन करें।

जिंक

जिंक संक्रमण से लड़ने और चोट के घाव भरने में मदद करता है। बींस, सी फूड और साबुत अनाज को डाइ का हिस्सा बनाएं।

पोटेशियम

शरीर में पोटेशियम की कमी को पूरा करने के लिए आलू, खट्टे फल, एवोकाडो, नट्स और केले खाएं। शरीर में होने वाली पोटेशियम की कमी मसल्स में दर्द, अकड़न, थकान और तनाव का कारण बन सकती है।

योग करें

इन सभी पोषक तत्वों के अलावा आपको रोजाना आधे घंटे का समय निकाल कर योगाभ्यास करना चाहिए। इससे बॉडी को फिट रखने में मदद मिलेगी।

मेडिटेशन है जरूरी

मन व दिमाग को शांत और स्वस्थ रखने के लिए मेडिटेशन जरूर करें। रोज सुबह और रात को सोने से पहले ध्यान लगाएं।

इन सभी पोषक तत्व की पूर्ति के लिए आपको हेल्दी डाइट लेनी चाहिए। इसी प्रकार की सेहत से जुड़ी जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com