गुड़ वाला दूध पीने के 5 फायदे

By Harsha Singh
16 Nov 2024, 17:00 IST

गुड़ वाला दूध पीना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इन दोनों ही चीजों में औषधीय गुण पाए जाते हैं। ऐसे में हम फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से जानेंगे कि गुड़ वाला दूध पीने से क्या फायदे होते हैं?

पोषक-तत्वों से भरपूर

दूध में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, प्रोटीन और विटामिन-सी जैसे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। वहीं, गुड़ में सोडियम, कैल्शियम, आयरन और प्रोटीन पाए जाते हैं।

पाचन-तंत्र में होता है सुधार

गुड़ वाला दूध पीने से शरीर को कई फायदे होते हैं। इससे पाचन-तंत्र की समस्याओं से बचा जा सकता है। गुड़ वाला दूध पीने से पेट में गैस, अपच और कब्ज की समस्या नहीं होती है।

एनिमिया से बचाव

गुड़ में मौजूद आयरन खून को बढ़ावा देता है। इससे एनिमिया की समस्या से राहत मिलती है। दूध में गुड़ मिलाकर पीने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है और खून की कमी नहीं होती है।

कमजोरी नहीं आती है

दूध में गुड़ मिलाकर पीने से शरीर की कमजोरी दूर हो जाती है। इसमें कैल्शियम और आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इससे थकान और कमजोरी को दूर किया जा सकता है।

हड्डियां मजबूत होंगी

दूध में गुड़ मिलाकर पीने से हड्डियों मजबूत होती हैं। दूध में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों में होने वाली बीमारियों से बचाव करता है।

अनिद्रा की समस्या नहीं होती

दूध में गुड़ मिलाकर पीने से स्ट्रेस कम होता है। अगर आप रात को हल्का गुनगुना दूध पिएंगे, तो अच्छी नींद आएगी।

गुड़ वाला दूध पीने से शरीर को ढेरों फायदे होते हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com