Weight Loss के लिए ये 5 एंटी-ऑक्सीडेंट रिच फल खाएं

By Lakshita Negi
20 Feb 2025, 08:00 IST

आज के टाइम में फिट और हेल्दी रहना हर किसी को पसंद होता है। लेकिन वेट कम करना कोई आसान काम नहीं होता, इसमें सही एक्सरसाइज के साथ डाइट को सही रखना भी बेहद जरूरी होता है। डाइट में एंटी-ऑक्सीडेंट्स को शामिल करने से आप अपने वेट को नेचुरली कम कर सकते हैं। आइए डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानें कुछ ऐसे फल जो वेट लॉस जर्नी में आपकी मदद करेंगी।

ब्लूबेरी फैट बर्निंग के लिए फायदेमंद

ब्लूबेरी एक बहुत शानदार एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर फल है, जो शरीर में फैट को तेजी से बर्न करने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंथोसाइनिन कंपाउंड मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है, जिससे वेट जल्दी कम होता है।

अनार से फैट बर्न

अनार में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट, फाइबर और विटामिन सी न केवल स्किन के लिए फायदेमंद होता है, बल्कि वेट कम करने में भी मदद करता है। इसमें पॉलीफेनॉल्स होते हैं, जो फैट जल्दी बर्न करने में मदद करती है।

संतरा से कैलोरी बर्न

संतरे में कैलोरी की मात्रा कम और हाई फाइबर होता है, जो वेट कम करने में मदद करता है। संतरा खाने से पेट लंबे टाइम तक भरा रहता है।

स्ट्रॉबेरी से फैट बर्निंग

स्ट्रॉबेरी सिर्फ टेस्टी ही नहीं, बल्कि इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइबर बॉडी डिटॉक्स करने में मदद करता है। इससे शरीर का एक्स्ट्रा फैट कम होता है और ब्लड शुगर भी कंट्रोल होता है।

सेब वेट लॉस फ्रेंडली फल

सेब में भरपूर मात्रा में फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो डाइजेशन को अच्छा करते हैं। इसे खाने से वेट कम करने में मदद मिलती है और कैलोरी बर्न करने की प्रोसेस तेज हो जाती है।

क्यों जरूरी है एंटी-ऑक्सीडेंट फूड्स?

एंटी-ऑक्सीडेंट्स से शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स कम करने में मदद मिलता है, जो वेट बढ़ाने और बीमारियों का कारण हो सकता है। एंटी-ऑक्सीडेंट्स मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं और फैट बर्निंग तेज करते हैं।

फलों को खाने के सही तरीके

इन फलों को नाश्ते में या वर्कआउट के बाद खाना फायदेमंद होता है। फ्रेश फलों को खाएं, जूस से फल का फाइबर कम हो जाता है। इन फलों को आप सलाद, स्मूदी या दही के साथ भी खा सकते हैं।

फलों के साथ वेट कम करने के लिए, हेल्दी लाइफस्टाइल भी बहुत जरूरी है। स्वास्थ्य से जुड़ी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें onlymyhealth.com